सफाई मजदूरों की मौत और सरकारी दावे

सफाईकर्मियों की काम के दौरान हादसे में मौत हो जाने की खबरें निरंतर आती रहती हैं। 2024 से जून 2025 के दौरान देश भर में ऐसी 158 मौतें दर्ज हुई हैं। मौतों के अलावा कई सफाईकर्मी काम के दौरान घायल भी होते हैं। बेहद खराब कार्यपरिस्थिति और सुरक्षा के कोई इंतजाम न होने के कारण यह हादसे होते हैं।

देश में इन हादसों के वितरीत केन्द्र सरकार ने 8 जून 2025 को दावा किया कि देश में हाथ से मैला ढोने की प्रथा समाप्त हो चुकी है। इससे पूर्व 2013 में हाथ से मैला ढोने वाले रोजगार का निषेध और पुनर्वास अधिनियम-2013 बन चुका है। 23 जनवरी 2025 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बैंगलूर, हैदराबाद जैसे महानगरों में हाथ से मैला ढोने और खतरनाक सीवर सफाई पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। लेकिन इन सब कानूनी फैसलों और सरकार के दावों के विपरीत जमीनी स्तर पर इससे उलट ही हो रहा है। आये दिन सफाई मजदूर हादसों का शिकार हो रहे हैं।

देश की राजधानी में ही 2 फरवरी 2025 को नरेला स्थित मानसा देवी अपार्टमेंट्स में सीवर की सफाई के दौरान 2 मजदूरों की मौत हो गयी और एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। इन मजदूरों को निजी ठेकेदार द्वारा बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सीवर में उतरने की लिए मजबूर किया गया। बुरी जीवन परिस्थितियों और बेरोजगारी के आलम में ठेकेदार और मालिक मजदूरों पर आसानी से दबाव बना देते हैं। सुरक्षा उपकरणों के खर्च से बचने के लिए वे मजदूरों के जीवन को ही जोखिम में डाल देते हैं।

फरवरी माह में ही कोलकाता में भी सीवर पाइप फटने के कारण मजदूर मैनहोल में बह गये। कई घंटे बाद जाकर उनकी लाश मिल पाई।

22 मई 2025 को राजस्थान, बीकानेर ऊनी वस्त्र मिल के सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय 3 मजदूरों की मौत हो गयी। 15 मई को राजस्थान में ही सेप्टिक टैंक में फंसे 5 मजदूरों की मौत हो गयी और 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। अप्रैल माह में पेपर मिल के सफाई टैंक में सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गयी जिसमें एक नाबालिग था। 27 मई को जयपुर, सीमापुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अचल ज्वैलर फैक्टरी की सेप्टिक टैंक की सफाई में 4 मजदूरों की मौत हो गयी और अन्य 4 को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इन मजदूरों पर सफाई टैंक में बची हुई गाद को साफ कर सोना-चांदी निकालने का दबाव बनाया गया था। राजस्थान में 2025 के 6 माह के भीतर ही 15 से अधिक मौतें सफाई मजदूरों की हो चुकी हैं।

पूरे देश की बात करें तो, 2024 में 116 और 2025 के 6 महीने में 42 मौतें सफाई मजदूरों की हुई हैं। यानी पिछले डेढ साल (2024 से जून 2025) में कुल 158 मौतें हुई हैं।

आलेख

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?

/west-asia-ke-sankat-ka-vaishawik-prabhaav

अमेरिकी साम्राज्यवादी अब ऐसी स्थिति में नहीं रह गये हैं कि वे नाटो देशों को सीधे आदेश जारी करें। इसे ब्रिक्स, शंघाई सहकार संगठन जैसे क्षेत्रीय गठबंधनों का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे गठबंधन अमेरिकी वर्चस्व वाली दुनिया को एक हद तक चुनौती दे रहे हैं। 

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।