शीर्ष अदालत का शीर्षासन

Published
Fri, 05/01/2026 - 15:50
/suprem-court-ka-shirshaasan

आजकल सबरीमाला मामले पर भारत के सुप्रीम कोर्ट की 9 सदस्यीय बेंच सुनवाई कर रही है। यह पीठ केरल के तीर्थस्थल में माहवारी वाली महिलाओं के प्रवेश पर उठे विवाद पर इससे संबंधित व्यापक प्रश्नों पर भी सुनवाई कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में सबरीमाला मंदिर मंे सभी उम्र की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति दी थी। इस निर्णय ने माहवारी वाली उम्र वाली महिलाओं के मंदिर में प्रवेश की पहले से चली आ रही रुकावट को समाप्त कर दिया था। इसके बाद 2019 मंे सुप्रीम कोर्ट में उक्त निर्णय पर पुनर्विचार याचिका डाली गयी। अदालत ने इस मसले को उच्च पीठ के हवाले कर दिया। अब 9 सदस्यीय उच्च पीठ इस मसले पर सुनवाई कर रही है और अंतिम निर्णय लेगी। 
    
दरअसल भारतीय संविधान जहां एक ओर व्यक्तियों की स्वतंत्रता-समानता की बात करता है वहीं दूसरी ओर वह धार्मिक स्वतंत्रता के नाम पर धार्मिक समूहों को उनकी धर्म आधारित प्रथाओं को मानने की भी स्वतंत्रता देता है। ऐसे में उक्त दोनों बातें सबरीमाला प्रकरण की तरह परस्पर विरोधी भी कभी-कभी खड़ी हो जाती रही हैं। ऐसे मामलों में अदालतें कभी एक तो कभी दूसरे पक्ष में निर्णय देती रही हैं। 
    
अब 9 सदस्यीय पीठ इन दोनों स्वतंत्रताओं पर चर्चा करते हुए कभी एक तो कभी दूसरे के पक्ष में बातें कर रही है। कुछ दिन पूर्व उसने जजों को अपनी धार्मिक निष्ठा से स्वतंत्र रहकर अदालती निर्णय देने की बात कही। अब उसने धार्मिक स्वतंत्रताओं और राज्य के उनमें हस्तक्षेप करने की शक्ति को स्वीकार तो किया पर अदालतों के धार्मिक स्वतंत्रताओं में हस्तक्षेप को गैरजरूरी बताया। 
    
दरअसल किसी भी वास्तविक धर्मनिरपेक्ष समाज में धर्म व्यक्ति का निजी मामला होता है व धर्म को सार्वजनिक जीवन-राज्य में हस्तक्षेप से दूर कर दिया जाता है। ऐसे में किसी धर्म की प्रथा यदि उक्त समुदाय के किन्हीं व्यक्तियों की समानता को बाधित करती है तो कानून-राज्य व्यक्तियों की समानता के पक्ष में खड़ा होता है व धर्म को वह प्रथा बदलनी पड़ती है।
    
उदाहरण के तौर पर लें, हिन्दू धर्म में पत्नी पति को भगवान सदृश मानती है व उसकी लम्बी उम्र की प्रार्थना व्रत आदि करती है। अब यदि हिन्दू धर्म के गुरू इस व्रत व प्रार्थना को अनिवार्य कर दें और सारी महिलाओं पर थोप दें व एक भी महिला इसे न मानने के लिए अदालत की शरण ले ले तो अदालत उक्त धार्मिक मान्यता के उलट स्त्री के पक्ष में निर्णय देगी। इसी तरह सबरीमाला मन्दिर प्रकरण में 45 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को मंदिर जाने से रोकने वाली प्रथा को समानता के आधार पर मंदिर को बदलने का 2018 में आदेश दे अदालत ने सही रुख अपनाया था। 
    
पर भारत जैसे देश में जहां धर्म का सभी मामलों में हस्तक्षेप बरकरार है। जहां हिन्दू धर्म के आधार पर फासीवादी निजाम कायम करने पर संघी उतारू हों, वहां अदालत उक्त दोनों स्वतंत्रताओं के बीच न्याय करने में फंस जाये तो यह आश्चर्य की बात नहीं होनी चाहिए। 
    
वर्तमान में पीठ के तर्क इसी बात के संकेत दे रहे हैं कि धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा का हवाला दे कर हो सकता है 45 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश की छूट के 2018 के निर्णय को पलट दिया जाये। इस तरह धर्म को व्यक्ति की समानता के ऊपर वरीयता मिल जाये। आखिर संघी सरकार अदालत से यही चाहती भी है।  

आलेख

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।