तमिलनाडु : 12 घंटे काम का बिल पास, फिलहाल लागू होने पर रोक

    तमिलनाडु की सरकार द्वारा 21 अप्रैल को विधानसभा में तमिलनाडु (तमिलनाडु संशोधन) 2023 विधेयक पेश किया गया था। इस विधेयक के द्वारा कारखाना अधिनियम 1948 में संशोधन होगा और 12 घंटे के कार्यदिवस का नियम लागू हो जायेगा। बाद में इस बिल का विरोध तेज़ होने पर सरकार ने इसे लागू करने का विचार फिलहाल छोड़ दिया है। 
    जब ये विधेयक विधानसभा में पेश किया गया था तब द्रमुक के सहयोगी दल कांग्रेस, सी पी आई, सी पी एम, आदि इस बिल से सहमत नहीं थे और भाजपा सहित विपक्ष ने विरोध करते हुए बहिर्गमन किया था। लेकिन यह बिल जबरदस्ती पास करवा लिया गया।
    इस बिल को पास करवाने के पीछे श्रम मंत्री गणेशन ने तर्क दिया कि 12 घंटे का यह नियम केवल उसी फैक्टरी में लागू होगा जहां के श्रमिक इसे लागू करवाना चाहेंगे। साथ ही सप्ताह में 48 घंटे ही काम करवाया जायेगा। छुट्टी, सप्ताहिक छुट्टी और अन्य सुविधाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 12 घंटे काम करवाने पर 4 दिन के बाद तीन दिन छुट्टी श्रमिकों को देनी होगी। यदि श्रमिक 12 घंटे काम नहीं करना चाहें तो उन से जबरदस्ती काम नहीं करवाया जा सकेगा। श्रम मंत्री ने इस बिल को महिलाओं के लिए भी अच्छा बताया।
    अभी हाल में फ़रवरी माह में कर्नाटक सरकार ने 12 घंटे काम और महिलाओं से रात्रि की पाली में काम करने का कानून बनाया था। इसके बाद एप्पल और आई फोन बनाने वाली कंपनी फाक्सकान ने कर्नाटक में 8000 करोड़ रुपये निवेश की घोषणा की थी। इसी की तर्ज़ पर तमिलनाडु सरकार ने भी 12 घंटे का कार्यदिवस लागू करने के लिए बिल पेश किया। सरकार को उम्मीद थी कि इसके बाद फाक्सकान सरीखी कंपनियां तमिलनाडु में भी निवेश करेंगी। 
    लेकिन तमिलनाडु सरकार द्वारा बिल पास करने पर विरोधी राजनीतिक पार्टियों और श्रम संगठनों के विरोध के बाद इसे लागू करने का फैसला फिलहाल टाल दिया गया है। 
    जब से केंद्र सरकार ने 4 श्रम कोड पास किये हैं तब से हर राज्य किसी न किसी तरह इन श्रम कोड़ों को अपने यहां लागू करना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने 2020 में कोरोना का बहाना बनाकर 12 घंटे कार्यदिवस लागू किया था लेकिन मई 2020 में उसने इसे वापिस ले लिया था। राजस्थान, हरियाणा, तमिलनाडु, गुजरात, कर्नाटक आदि राज्य लगातार मजदूरों के श्रम अधिकारों पर हमला कर रहे हैं। भाजपा हो या कांग्रेस इनमें इस मुद्दे पर कोई मतभेद नहीं है। 
    तमिलनाडु सरकार द्वारा 12 घंटे का कार्यदिवस लागू करने के पीछे जो तर्क पेश किये जा रहे हैं वे बहुत ही हास्यास्पद हैं। श्रमिक अगर चाहेंगे तो 12 घंटे का कार्यदिवस लागू होगा, इस बात को कहने का क्या आशय है। क्या आज मज़दूर फैक्टरी में संगठित हैं? नहीं, वे संगठित नहीं हैं। और जहां आज मज़दूर संगठित हैं और यूनियनबद्ध भी, वहां वे अपनी मांगों को नहीं मनवा पा रहे हैं। मालिक आज यूनियनों को कुचलने पर आमादा हैं। श्रम विभाग और सरकारें उनके साथ हैं। फैक्टरियों में मजदूरों को जब चाहे तब रखा और निकाला जा रहा है। 12-12 घंटे मजदूर काम कर रहे हैं। उनकी साप्ताहिक छुट्टी खत्म की जा रही है। तब ऐसे माहौल में जब सरकार 12 घंटे का कार्यदिवस लागू कर देगी तो क्या मजदूर इससे इंकार कर पाएंगे। समाज में फैली बेरोजगारी ने मजदूरों के अंदर काम खोने और भूखों मरने का डर कायम कर रखा है। वे 12 घंटे काम करने को बाध्य होंगे। 
    दूसरी तरफ जो चुनावबाज पार्टियां इस बिल का विरोध कर रही हैं उनका विरोध इस वजह से नहीं है कि वे मज़दूरों का भला चाहती हैं। बल्कि उनके विरोध की वजहें दूसरी हैं। सी पी आई और सी पी एम जैसी वाम पार्टियां मजदूरों के बीच अपने आधार को बनाये रखना चाहती हैं। कांग्रेस और भाजपा आने वाले लोक सभा चुनाव के मद्देनज़र इसका विरोध कर रही हैं। वरना तो कांग्रेस ने नई आर्थिक नीतियों के तहत मजदूरों के श्रम अधिकारों पर हमला बोला था और भाजपा इन्हीं नीतियों को आगे बढ़ा रही है। 
    आज मजदूर संगठित नहीं हैं अतः पूंजीपति वर्ग व उसकी सरकारें नए-नए कानूनों से मजदूरों पर हमले बोल रही हैं। सभी पूंजीवादी राजनीतिक दल मजदूरों को लूटने में एकमत है। इन सब में सिर्फ झंडे-डंडे का फर्क है।
 

आलेख

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?

/west-asia-ke-sankat-ka-vaishawik-prabhaav

अमेरिकी साम्राज्यवादी अब ऐसी स्थिति में नहीं रह गये हैं कि वे नाटो देशों को सीधे आदेश जारी करें। इसे ब्रिक्स, शंघाई सहकार संगठन जैसे क्षेत्रीय गठबंधनों का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे गठबंधन अमेरिकी वर्चस्व वाली दुनिया को एक हद तक चुनौती दे रहे हैं। 

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।