वाह री मुस्तैदी

/vaah-ri-mustaidi

दिल्ली/ कौन कहता है भाजपा सरकार में पुलिस मुस्तैद नहीं है। दिल्ली में एक ‘खतरनाक साजिश’ का पर्दाफाश किया गया।
    
मामला कुछ यूं है कि 10 जुलाई को एक वीडियो के माध्यम से पता चला कि झिलमिल मेट्रो स्टेशन दिल्ली के पास सड़क पर कांच बिखरा हुआ है। 12 जुलाई को मुंह से तेजाब उगलने वाले कपिल मिश्रा ने इसे कांवर यात्रा के मार्ग को अवरुद्ध करने के लिए शरारती तत्वों की शरारत कहा। सड़क पर कांच बिखरने के मामले को लेकर उपराज्यपाल ने भी कार्यवाही के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री तक ने इस मामले को संज्ञान में लिया और सड़क की सफाई होते समय स्थानीय विधायक मौजूद रहे।
    
12 जुलाई को एसीपी जांच करने पहुंचे। उन्हें सड़क पर कुछ कांच के टुकडे बिखरे हुए मिले। जूनियर इंजीनियर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी और पुलिस टीम गहन जांच में जुट गयी।
    
13 जुलाई को जांच पूरी हुई और पता चला कि एक ई-रिक्शा चालक कांच के गैस ग्लास लाद कर ले जा रहा था। एक गाड़ी से टक्कर के बाद कुछ ग्लास टूट गये और सड़क पर बिखर गये। शुक्र है ई-रिक्शा चालक कोई मुसलमान न होकर 43 वर्षीय कुसुम पाल था। वरना यह मामला कुछ और ही रंग ले सकता था। गरीब कुसुम पाल जो गाजियाबाद में किराये के मकान में रहता है, और मेहनत से अपनी गुजर-बसर करता है। कुसुम पाल पर अब एक एफआईआर दर्ज है और वह गिरफ्तार है। बताया जा रहा है कि पुलिस की जांच अभी भी जारी है वह इस घटना में साजिश का एंगल तलाश रही है।
    
क्या हुआ अगर नजीब के बारे में कई सालों से पता नहीं चला, यमुना में मिली लड़की की लाश के अपराधियों का पता नहीं चला। परन्तु सड़क पर बिखरे कांच का पूरा मामला दो दिन में सुलझ गया और ‘अपराधी’ पुलिस की गिरफ्त में है।
        -दिल्ली संवाददाता

आलेख

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?

/west-asia-ke-sankat-ka-vaishawik-prabhaav

अमेरिकी साम्राज्यवादी अब ऐसी स्थिति में नहीं रह गये हैं कि वे नाटो देशों को सीधे आदेश जारी करें। इसे ब्रिक्स, शंघाई सहकार संगठन जैसे क्षेत्रीय गठबंधनों का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे गठबंधन अमेरिकी वर्चस्व वाली दुनिया को एक हद तक चुनौती दे रहे हैं। 

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।