योगी सरकार की निरंकुशता

Published
Wed, 07/01/2026 - 15:50
/yogi-government-ki-nirankushataa

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 30 जून को बरेली दौरे के मद्देनजर इंकलाबी मजदूर केंद्र के शहर सचिव ध्यान चंद्र मौर्या एवं आटो रिक्शा टेम्पो चालक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णपाल को बरेली जिला प्रशासन ने 30 जून की सुबह से ही हाउस अरेस्ट कर दिया। कृष्णपाल के आटो से स्कूल के बच्चों को सड़क पर ही उतरवाकर उन्हें चैकी पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर हाउस अरेस्ट कर दिया गया। 
    
आखिर बरेली जिला प्रशासन को किस बात का डर है? हाउस अरेस्ट व्यक्ति/संगठन क्या मांग कर सकते थे? 
    
इंकलाबी मजदूर केंद्र कारखानों-अस्पतालों-बड़ी दुकानों में सरकार द्वारा बनाए गए श्रम कानूनों (न्यूनतम वेतन, 8 घंटे काम, सुरक्षा इंतजाम, पी.एफ., इ.एस.आई. इत्यादि) को लागू करने की मांग करता रहा है। जबकि बरेली जिले के भीतर कारखानों- अस्पतालों-माॅलों इत्यादि में इनका खुलेआम उल्लंघन हो रहा है और जिला प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करता है। 
    
आटो रिक्शा टेंपो चालक वेलफेयर एसोसिएशन बरेली शहर में आटो चालकों की समस्याओं व मांगों (स्टैंड व पार्किंग की सुविधा, नो पार्किंग के नाम पर अवैध चालानों पर रोक, फिटनेस- परमिट स्थानांतरण में व्याप्त अनियमितताओं को ठीक करने, सामाजिक सुरक्षा इत्यादि) को लेकर सक्रिय है। एसोसिएशन इन मांगों को लेकर ज्ञापन-प्रदर्शन आदि कार्यक्रम करती रही है।
    
बरेली जिला प्रशासन की यह कार्यवाही दिखलाती है कि उत्तर प्रदेश सरकार मजदूर- मेहनतकश जनता व उसके संगठनों से कितना डरी हुई है। चुनी हुई सरकार के मुखिया को डर है कि राज्य में कहीं जाने पर कोई उसका विरोध न कर दे। प्रशासन को डर है कि कहीं कोई जनवादी संगठन मेहनतकश जनता के मुद्दों को लेकर कोई ज्ञापन- प्रदर्शन न कर दें। इसीलिए राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनके घरों में ही कैद कर दिया जा रहा है। 
    
फासीवादी मंसूबे लिए हुई योगी सरकार आज मजदूर-मेहनतकशों के हक की किसी भी आवाज को सुनने को तैयार नहीं है। यह विरोध- प्रदर्शन के जनवादी अधिकार को भी खत्म कर देना चाहती है। न्याय-जनवादी अधिकार आदि को अपने निरंकुश बुलडोजर के तले या पुलिस प्रशासन के दम पर रौंद देना चाहती है। बरेली जिला प्रशासन का यह रवैय्या तानाशाहीपूर्ण, गैर कानूनी और गैर जनवादी है। इसका पुरजोर विरोध किया जाना चाहिए। 
        -बरेली संवाददाता

आलेख

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?

/west-asia-ke-sankat-ka-vaishawik-prabhaav

अमेरिकी साम्राज्यवादी अब ऐसी स्थिति में नहीं रह गये हैं कि वे नाटो देशों को सीधे आदेश जारी करें। इसे ब्रिक्स, शंघाई सहकार संगठन जैसे क्षेत्रीय गठबंधनों का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे गठबंधन अमेरिकी वर्चस्व वाली दुनिया को एक हद तक चुनौती दे रहे हैं। 

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।