अल्बानिया : प्रधानमंत्री के इस्तीफ़े की मांग को लेकर छात्र सड़कों पर

Published
Tue, 10/20/2026 - 10:50
/albaniya-pradhanmantri-ke-resign-ki-maang-ko-lekar-students-sadakon-par

अल्बानिया में शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर 13 अक्टूबर से शुरु हुआ छात्रों का आंदोलन अब प्रधानमंत्री ईदी रामा के इस्तीफ़े की मांग तक पहुंच गया है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें पांचवें दिन भी जारी रहीं। प्रधानमंत्री कार्यालय और सरकारी ईमारतों में आग लगा दी गयी है। पुलिस जहाँ आँसू गैस, स्टन ग्रेनेड और वाटर केनन का इस्तेमाल रही है वहीं प्रदर्शनकारी पेट्रोल बम का इस्तेमाल कर रहे हैं। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हुआ है। प्रदर्शनकारी अलबानिया के दक्षिणी तट पर ट्रम्प के दामाद कुशनर द्वारा बनाये जा रहे आलिशान रिसोर्ट के कारण होने वाले पर्यावरण प्रदूषण की वजह से भी नाराज हैं।

अल्बानिया की राजधानी तिराना में शिक्षा मंत्रालय के सामने प्रदर्शनकारी भ्रष्टाचार और विश्वविद्यालयों की खराब परिस्थतियों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। शुरु में तो यह प्रदर्शन केवल शिक्षा के मुद्दे को लेकर ही था लेकिन युवा नौकरी की समस्या से भी लगातार जूझ रहे हैं। सरकारी भ्रष्टाचार को भी युवा आबादी एक बड़ी समस्या के रूप में देखती है। ऐसे में अब मामला प्रधानमंत्री के इस्तीफ़े तक पहुंच चुका है।

इस समय दुनिया के कई देशों में छात्र आबादी सड़कों पर है। फ्रांस, भारत, चिली, स्पेन आदि देशों में सभी जगह छात्र आबादी एक बड़ी भूमिका इन आंदोलनों में निभा रही है। ये सभी सरकार से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं और उस जवाबदेही में विफल होने पर ये उनके इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं।

आज दुनिया में ठीक वैसे ही हालात बन रहे हैं जैसे 2011 में उस समय बने थे जब ट्यूनेशिया में एक युवा ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लिया था। भुखमरी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर उस समय तानाशाहों के खिलाफ आंदोलनों ने तमाम तानाशाहों को गद्दी छोड़ने को मज़बूर कर दिया था। तानाशाहों को सत्ता से उतार फेंका गया। लेकिन उस समय भी तानाशाही की जमीन, उस तंत्र को निशाना नहीं बनाया गया जिसमें यह तानाशाही जन्म लेती हैं। इसलिए तानाशाही का तो अंत हुआ लेकिन पूंजीवादी व्यवस्था जिसका तंत्र, जिसका हर रूप व्यापक मजदूर-मेहनतकश आबादी के लिए सदैव ही तानाशाही वाला रहता है, बना रहा। और जल्द ही यह पूंजीवादी, तथाकथित लोकतंत्र अपने असली रूप में आ गया और उसने फिर से जनवाद को कुचलना शुरू कर दिया। और फिर से लोग अपने जीवन में और अधिक घुटन महसूस करने लगे।

आम जनता का शोषण बढ़ाकर उन्होंने एकाधिकारी पूंजीपतियों की तिजोरी को भरने का काम किया। फलस्वरूप बढ़ती महंगाई और रोजगार के अभाव में आम जनता के कष्ट बढ़ते गये हैं। जहाँ तथाकथित समाजवादी सत्ता में आये वहां भी वे अब उस कल्याणकारी राज्य को लागू करने की स्थिति में नहीं थे। बहुत जल्द ही समाजवाद का भ्रम हवा हो गया।

आज युवा आबादी के सामने एक अंधकारमय भविष्य है। वे पढ़ाई करते हुए शिक्षा व्यवस्था में कमियों से जूझ रहे हैं। इसके अलावा वे सरकार और पूंजीपतियों की खुली लूट को भी देख रहे हैं। इसलिए शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ शुरु हो रहे आंदोलन समाज की दूसरी समस्याओं को भी अपना मुद्दा बना रहे हैं।

यही हाल अल्बानिया का है। अल्बानिया के प्रधानमंत्री 2013 से सत्ता पर काबिज़ हैं। वे पिछले साल ही चौथी बार प्रधानमंत्री बने हैं। पिछले साल ही अल्बानिया को यूरोपीय संघ में शामिल किया गया है। और 2028 तक अल्बानिया को यूरोपीय संघ की सदस्यता लेनी है। अल्बानिया को यूरोपीय संघ में शामिल होने को वे अपनी एक बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं। मानो अल्बानिया के यूरोपीय संघ में शामिल होने से वहां की समस्याएं छू मंतर हो जाएंगी। जबकि हकीकत यह है कि यूरोपीय संघ का एक बड़ा देश फ्रांस खुद छात्रों के आंदोलन से जूझ रहा है। खुद मैकरों की सरकार खतरे में है और दक्षिणपंथी हावी हो रहे हैं।

इसके अलावा अल्बानिया के प्रधानमंत्री तर्क दे रहे हैं कि पिछले साल ही उन्हें जनादेश प्राप्त हुआ है और इसलिए वे पद नहीं छोड़ेंगे। मूर्ख शासक भूल जाते हैं कि श्रीलंका में भारी बहुमत से जीतने वाले राजपक्षे की सरकार को चुनाव के डेढ़ साल बाद ही किस तरह वहां की जनता ने हटा दिया था। और राष्ट्रपति के घर को आग लगा दी थी।

अल्बानिया की छात्र आबादी अपने संघर्ष को किस दिशा में ले जाएगी यह वहां की क्रांतिकारी ताकतों पर निर्भर करता है।

 

#albania

#protest

आलेख

/janavad-ka-sawal-aur-majdoor-varg

मजदूर के पास पूंजी नहीं होती इसीलिए पूंजीवाद में उसकी कोई हैसियत नहीं होती। इतना ही नहीं, वह जिन्दा रहने के लिए पूंजीपति पर निर्भर होता है। वह पूंजीपति के लिए काम करता है और जिन्दा रहता है। इसके लिए वह पूंजीपति से जिन संबंधों में बंधता है वे उसे पूंजीपति का गुलाम बना देती हैं। इसीलिए मजदूर को उजरती गुलाम यानी मजदूरी करने वाला गुलाम कहा जाता है। स्वाभाविक है कि समाज में गुलाम व गुलाम मालिक की राजनीतिक-सामाजिक हैसियत एक नहीं हो सकती।

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं।