बांग्लादेशी कविता : नवजात कातर देश -अबुल हसन

/bangladeshi-kavita-navajaat-kaatar-desh-abula-hasan

नवजात कातर देश!
ओ कविता, ओ दूध-भात,
लौट आओ तुम!

(बीते युग के)
सुन्दर-सुभग-सुकान्त कवियों की तरह
मानव-वसति में तुम
जीवित रहो और 
बार-बार पुकारो अच्छे दिनों को
वापस।
तरूणी मां के स्तनों में दूध नहीं है,
अतः प्रियतम गया है
दूर वन में
शिशु के दूध की तलाश में, और 
सेमल के फूलों से ओस चुनने!

सूर्य में उषा का आलोक नहीं है,
अतः धनर्धुर चले गये हैं
(अंधेरे में युद्ध नहीं होगा)
रह गय है अकाल,
लकड़हारे-सा,
लकड़ियां काटता है, फल अलग करता है
और खाता है।

नवजात है कातर देश, इसलिए
हे कविता, हे दूध-भात
लौट आओ,
उग आए सूरज
शिशिर की धुली भोर का
मातृस्तन पुनः होवे शिशु का आश्रय।

पितृऋण चुकाना है मुझे अभी,
प्रार्थना में नवजानु
फलवती वृक्ष-सारणी की श्याम शोभा
के भीतर, दिन भर
तुम्हारी गोद में, बालक की तरह
अच्छे दिनों की मीठी बयार लेकर
घर लौटूं।

कविता! 
हमारें घरों के करघे
साइकिलों पर सवार हमारे लोग
तालाब का हरा, कांपता जल
आंवाहनदी के वन
सब देखे होंगे तुमने
(तुम्हें क्या नहीं मालूम)

क्यों न निकाल दिया
हमारी आत्माहुति का मुहूर्त?
क्यों न देखा
हमारी छीजती आंखों के कोनों में
सब कुछ खोने का दर्द?
नहीं सुनी प्यार की, कमजोर सही, पर
कोशिश
बोलने की?

तुम अच्छी हो, ओ दुराशा
ओ नील आशा!
(अनुवाद शिवकिशोर तिवारी, साभार : कविता कोश)

आलेख

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?

/west-asia-ke-sankat-ka-vaishawik-prabhaav

अमेरिकी साम्राज्यवादी अब ऐसी स्थिति में नहीं रह गये हैं कि वे नाटो देशों को सीधे आदेश जारी करें। इसे ब्रिक्स, शंघाई सहकार संगठन जैसे क्षेत्रीय गठबंधनों का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे गठबंधन अमेरिकी वर्चस्व वाली दुनिया को एक हद तक चुनौती दे रहे हैं। 

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।