बेल्जियम : कटौती कार्यक्रम के विरोध में हड़ताल

/belzium-austerity-programme-ke-virodh-mein-strike

बेल्जियम की एरिजोना सरकार मजदूर वर्ग पर नये हमले बोल रही है। एक ओर सरकार सैन्यीकरण पर खर्च बढ़ा रही है तो दूसरी ओर मजदूरों-कर्मचारियों के पेंशन, वेतन पर हमले के साथ सार्वजनिक सेवाओं पर खर्च में कटौती कर रही है। इस हमले के खिलाफ 24-25-26 नवम्बर को मजदूरों ने जगह-जगह हड़ताल कर-प्रदर्शन कर सरकार के प्रति अपने गुस्से का इजहार किया और उसे हमले रोकने की चेतावनी दी। 
    
इससे पूर्व अक्टूबर माह में इन्हीं हमलों के विरोध में लाखों लोगों ने ब्रुसेल्स मार्च आयोजित किया था। पर सरकार पीछे हटने को तैयार नहीं हुई। अंततः ट्रेड यूनियन फेडरेशन को हड़ताल का आह्वान करना पड़ा। मजदूरों के गुस्से की बड़ी वजह वेतन सूचकांकीकरण पर सीमा थोपना है। सरकार ने इस वर्ष के बजट में इसकी घोषणा की थी। वेतन सूचकांकीकरण वह व्यवस्था है जिसमें महंगाई के अनुरूप एक सूचकांक बढ़ता है और उसी अनुरूप मजदूरों का वेतन बढ़ता है। अब सरकार ने इस सूचकांक को बढ़ाने की सीमा तय कर दी है। इससे पेंशन पाने वालों व वेतन भोगियों की आय बढ़ना बंद हो जायेगी। लाखों कर्मचारी वे पेंशन भोगी इससे प्रभावित होंगे। 
    
सरकार इस कदम के लिए कम धन होने का हवाला दे रही है। एक ओर सरकार पर कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को धन नहीं है दूसरी ओर सरकार यूरोप के सैन्यीकरण अभियान के तहत रक्षा क्षेत्र में निवेश बढ़ा रही है। 2018 में सरकार ने 34 लड़ाकू विमान खरीदे थे। अब वह 11 और एफ-35 लड़ाकू विमान खरीद रही है। इस तरह सरकार का धन की कमी का दावा महज एक झूठा बहाना है। 
    
ट्रेड यूनियनें अमीरों पर कर बढ़ाने, निगमों को दी जा रही सब्सिडी में कटौती कर सरकार से धन जुटाने की मांग कर रही हैं। 
    
सरकार न केवल कर्मचारियों के वेतन-भत्ते पर हमला बोल रही है बल्कि वह सामाजिक मदों में भी खर्च कटौती कर रही है। मजदूरों-कर्मचारियों को तमाम मदों में दी जा रही सब्सिडी छीनी जा रही है। 
    
इस हड़ताल में बेल्जियम के विभिन्न शहरों में जगह-जगह प्रदर्शन हुए और सरकार को अपने कटौती कार्यक्रमों को रोकने की चेतावनी दी गयी।
    
दरअसल ट्रेड यूनियनों में पूंजीवादी पार्टियों का प्रभाव ही उन्हें किसी वास्तविक जुझारू संघर्ष की ओर ले जाने में बड़ी बाधा है। ये पूंजीवादी पार्टियां कुछ रस्मी आह्वान से आगे बढ़ वास्तविक संघर्ष को तैयार नहीं हैं। इन आह्वानों से वे मजदूरों का गुस्सा भी सड़कों पर उतार लेती हैं और सरकारें अपनी मन का करने में भी सफल हो जाती हैं। मजदूरों को अपनी क्रांतिकारी यूनियनें कायम कर संघर्ष आगे बढ़ाना पड़ेगा तभी वे सरकार के हमलावर कदम रोक सकते हैं। 

आलेख

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।