उत्तराखंड की भोजनमाताएं अपने वेतन बढ़ोत्तरी के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही हैं। अपनी समस्याओं को हल करने के लिए भोजनमाताओं ने मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री को ज्ञापन दिये, प्रतिनिधि मंडल बनाकर मुलाकात की, राज्य स्तर के प्रदर्शन किए, हड़ताल की गई। जिनमें हर बार भोजनमाताओं को कोरे आश्वासन दिए गए, उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। फिर भोजनमाताओं की यूनियन ने अलग-अलग क्षेत्र के विधायकों का घेराव करने का फैसला लिया। अक्टूबर की शुरूआत में भोजनमाताओं ने हल्द्वानी, नैनीताल, कालाढूंगी, रामनगर, लालकुआं, लक्सर, खानपुर, ग्रामीण हरिद्वार आदि क्षेत्रों के विधायकों को ज्ञापन दे दिए थे।
अब 28 अक्टूबर 2026 को जसपुर की भोजनमाताओं ने जसपुर क्षेत्र के विधायक आदेश चैहान से मिलकर उनको ज्ञापन दिया। आदेश चैहान कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं। विधायक महोदय विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण गए हुए थे। खैर गैरसैंण में विधानसभा सत्र भाजपा सरकार के जन विरोधी रुख व आक्रामक विपक्षी हंगामे के बीच समय से पहले ही खत्म हो गया।
-विशेष संवददाता