गाजा की महिलाओं-बच्चों के खून में हाथ रंगते भारतीय शासक

जब से इजरायल द्वारा गाजा में भीषण नरसंहार शुरू हुआ है तब से भारतीय शासकों की इजरायल के प्रति पक्षधरता किसी से छिपी नहीं है। भारत के केन्द्र में काबिज संघ-भाजपा इजरायल के जियनवादी शासकों से फिलिस्तीन को काबू में करने, दमन करने के तरीके सीखने के लिए हमेशा उत्साहित रहे हैं और उसे भारत में मुसलमानों पर लागू करने के मंसूबे संजोते रहे हैं। इसी इजरायली पक्षधरता के चलते फिलिस्तीन के समर्थन में भारत में होने वाले प्रदर्शनों के प्रति सरकार का रुख कुचलने वाला रहा। पूंजीवादी मीडिया भी ताकतवर इजरायल से दोस्ती के फायदे गिना फिलिस्तीन को अपराधी साबित करने में जुटा रहा। 
    
भारत की विदेश नीति फिलिस्तीन के समर्थन से खिसक कर इजरायल के निर्लज्ज समर्थन तक पहुंच गयी। हालांकि दिखावे के लिए अभी भी द्विराष्ट्र समाधान का नाम ले लिया जाता है पर वह महज दिखावटी ही है। 
    
अब भारत सरकार ने इजरायल से मित्रता को एक नये मुकाम पर पहुंचा दिया है। भारत ने इजरायल को गोला-बारूद भी सप्लाई करना शुरू कर दिया है। यानी अमेरिका के बाद भारत भी इजरायल को गाजा में नरसंहार के लिए हथियार दे रहा है। हालांकि भारतीय शासकों ने यह हरकत गुपचुप तरीके से की ताकि यह प्रचारित न हो सके। 
    
मेरियान डेनिका नाम का एक जहाज 27 टन गोला-बारूद लेकर चेन्नई पोर्ट से इजरायल के हाइफा पोर्ट को रवाना हुआ। पर 17 मई को स्पेन के पोर्ट बार्सिलोना में जब इसने लंगर डालना चाहा तो पोर्ट अथारिटी ने जहाज चेक किया व गोला बारूद पाकर इस जहाज को अपना पोर्ट उपलब्ध नहीं कराया। 21 मई तक यह जहाज स्पेन में ही अटका रहा। स्पेन ने कहा कि इजरायल के पास पहले से ही काफी घातक हथियार हैं और मध्य पूर्व को हथियारों की नहीं शांति की जरूरत है व वे इजरायल को हथियार भेजने में भागीदार नहीं बन सकते। आगे यह जहाज कैसे इजरायल पहुंचा इसकी जानकारी नहीं आयी। पर खबरों में यह जरूर आया कि गाजा में गिरे मिसाइलों-बारूद में भारतीय हथियार पाये गये। 
    
यहां यह गौरतलब है कि भारत से हथियार सीधे अरब सागर या लाल सागर से इजरायल जाने के बजाय लम्बे खर्चीले रास्ते से यूरोप होकर भेजे गये। शायद मोदी सरकार चुपके से यह काम करना चाहती थी। साथ ही उसे हौथी विद्रोहियों के हमले का भी भय रहा होगा। 
    
इस बीच बार्सिलोना डाक वर्कर्स यूनियन ने स्पष्ट कर दिया कि कोई मजदूर इन हथियारों को नहीं छुएगा क्योंकि यह वही गोला-बारूद है जिससे गाजा के मासूम बच्चे मारे जायेंगे। कि इजरायल को और खूनी बनाने के लिए वे कोई हथियार नहीं जाने देंगे। यूनियन ने हथियारों को एक इंच भी इजरायल की ओर न बढ़ने देने की घोषणा की। 
    
स्पेन के मजदूरों की यह जागरुकता व गाजा के प्रति पक्षधरता ही थी जिसने स्पेन को फिलिस्तीन को मान्यता देने के लिए मजबूर कर दिया था। इसी तरह की जागरुकता बेल्जियम के मजदूरों ने भी कुछ वक्त पूर्व इजरायल को जा रही हथियारों की खेप रोककर दिखायी थी। बेल्जियन ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन ने अपने बयान में कहा था कि जब गाजा में नरसंहार चल रहा है उस वक्त वे देख रहे हैं कि इजरायल को और हथियार दिये जा रहे हैं, वे ऐसा नहीं होने देंगे। आगे उन्होंने कहा कि वे हथियारों को ट्रकों, हवाई जहाजों या पानी के जहाजों में कहीं भी लोड नहीं करेंगे और उन हथियारों को इजरायल जाने से रोकेंगे।
    
भारत सरकार ने यह तो स्वीकारा कि उसका जहाज स्पेन में रोक लिया गया है पर यह पूछने पर चुप्पी साध ली कि क्या इस जहाज में हथियार थे। देश में चुनावों के बीच मोदी सरकार की यह हरकत बेहद शर्मनाक है। यह फिलिस्तीन के बच्चों-महिलाओं के खून में भारतीय शासकों के हाथ रंगने का कुत्सित प्रयास है। 
    
भारतीय मजदूरों को भी स्पेन-बेल्जियम  के मजदूरों की तरह भारतीय शासकों की इन साजिशों का मुंहतोड़ जवाब देना होगा। खुलेआम इजरायल द्वारा रचे जा रहे नरसंहार के विरोध में खड़ा होना होगा।  

आलेख

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।