क्या आपको पता है..? -प्रमोद जांगड़ा

क्या आपको पता है..?
कि वो आपके खिलाफ,
मनमाने फैसले क्यों ले रहे हैं..?
क्या आपको पता है..?
आपके धरनों, प्रदर्शनों, हड़तालों से भी,
उनके कानों पर जूं क्यों नहीं रेंग रही..?
क्या आप जानते हैं कि
उन्हें किसान, मजदूर, श्रमिक,
कर्मचारियों की जरा भी फिक्र क्यों नहीं है..?
शायद आपको नहीं पता..!
पर उन्हें पता है, अच्छी तरह..!
उन्हें पता है कि
जब उन्हें जरूरत पड़ेगी,
तुम्हारे वोट की तो वे तुम्हारे धर्म के
सबसे बड़े रक्षक होने का दावा ठोकेंगे..!
और तुम मान जाओगे..!
उन्हें पता है कि
वोट के समय छोटे-मोटे धार्मिक या
जातीय दंगे करवाकर तुम्हें बांट देंगे..!
और तुम भीगी बिल्ली की तरह,
बैठ जाओगे उनकी गोद में..!
उन्हें पता है..!
उन्होंने तुम्हारी नसों में,
धार्मिक गन्धभक्ति भर दी है..!
वे जब चाहे इस्तेमाल कर लेंगे..!
उन्हें पता है कि
तुम्हें सिखाने वाली मीडिया,
उन्हीं की है वो जो चाहेंगे..!
वैसा सिखाया जाएगा तुम्हें..!
उन्हें पता है कि
उन्होंने तुम्हारे बीच में,
कुछ दल्ले, रंगे सियार,पत्तलचाट,
छोड़ रखे हैं जो तुम्हें..!
समय समय पर धर्म, जाति की
अफीम की खुराक देते रहते हैं..!
उन्हें पता है कि
तुम आज जो रोजगार,
महंगाई पर चिल्ला रहे हो..!
तुम्हें राम मंदिर, धारा-370 बताकर
फुसला लिया जाएगा..!
उन्हें पता है कि
जब समय आएगा तब वे,
आसानी से तुम्हारी एकता को तोड़ लेंगे..!
उन्हें अच्छी तरह पता है कि
आज तुम्हारा धर्म और जाति,
किसान, मजदूर, श्रमिक है..!
पर वोट के समय तुम..!
ये जाति-धर्म छोड़कर,
उसी नशे में कूद जाओगे..!
उन्हें पता है कि
जब उन्हें वोट की जरूरत होगी,
तब कोई पुलवामा, कारगिल होगा..!
और फिर बालाकोट करके,
तुम्हारी देशभक्ति की भावना को
वोट में तब्दील कर लिया जाएगा..!
उन्हें सब पता है, पर तुम्हें नहीं..!
जागो..!    
 

आलेख

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।