मोहन भागवत का नया लक्ष्य

/mohan-bhaagavat-kaa-nayaa-lakshya

दशहरे पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जो भाषण दिया उसके निहितार्थ काफी घातक हैं। संघ ने बांग्लादेश-श्रीलंका सरीखे विद्रोह भारत में रोकने के लिए संघी संगठनों के लिए मुसलमानों के बाद नये निशाने के बतौर उन लोगों को चिन्हित किया है जो समाज में असंतोष फैला रहे हैं। इसमें उनका इशारा मार्क्सवादियों से लेकर जनता की मांगों को लेकर संघर्ष करने वाले लोगों की ओर था। उनका इशारा यह था कि इन्हें काबू में कर ही भारत का हस्र बांग्लादेश सरीखा होने से रोका जा सकता है। 
    
भागवत के अनुसार ये लोग असंतोष की भावना को हवा देते हैं और व्यवस्था, कानून, शासन-प्रशासन के प्रति अविश्वास-घृणा पैदा करते हैं और अराजकता-भय का माहौल बनाते हैं। अरब विद्रोह से बांग्लादेश में यही हुआ और भारत में भी इसी के प्रयास हो रहे हैं। इन्हें विदेशी ताकतें भी समर्थन कर रही हैं। 
    
भागवत का निशाना स्पष्ट तौर पर कम्युनिस्टों के साथ-साथ भाजपा विरोधी गैर सरकारी संगठनों, ट्रेड यूनियन नेताओं व जनता की मांग उठाने वालों की ओर था। और भागवत ने इनसे निपटने का कार्यभार एक तरह से संघ के सामने पेश कर दिया। 
    
वैसे भी संघ के बड़े दुश्मनों में मुसलमान व कम्युनिस्ट हमेशा से रहे हैं। अब मुसलमानों को दोयम दर्जे की स्थिति में धकेल संघ अपने प्रमुख शत्रु कम्युनिस्टों से निपटना चाहता है। 
    
इसके अतिरिक्त भागवत ने बांग्लादेश में हिन्दू विरोधी हिंसा का हवाला दे हिंदुओं को संगठित होने की बात कही। महिला मुद्दे पर उन्हें आर जी कर की तो याद आयी पर महिला पहलवानों से लेकर हाथरस-कठुआ सरीखे प्रकरण नजर नहीं आये।         

हिंदुओं को एक करने की मजबूरी में ब्राह्मणवादी मानसिकता वाले धुर जाति समर्थक संघ को अपने सिद्धान्तों से इतर बातें करनी पड़ रही हैं। भागवत के भाषण में भी इसकी बानगी दिखी जब उन्होंने मंदिर से लेकर अन्य जगहों पर सबके जाने पर छूट की वकालत की। इस तरह उन्होंने संघ को जाति विरोधी दिखाने का पाखण्ड किया। 
    
मोहन भागवत का भाषण पाखण्ड का अद्भुत नमूना पेश करता है। कैसे कभी खुद कांग्रेस सरकार के खिलाफ असंतोष पैदा करने वाला संघ अपनी पार्टी के शासन में असंतोष पैदा करने, जनता के मुद्दे उठाने को भारत विरोधी बता दे रहा है। संघ को स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि उसकी पार्टी के 10 वर्ष के शासन से आम जन त्रस्त है। ऐसे में अगर जनता के मुद्दे उठाने वाले लोग सक्रिय रहे तो वो भाजपा को सत्ता से बाहर कर इनके हिन्दू राष्ट्र के ख्वाब को खतरे में डाल सकते हैं। ऐसे में घोर साम्प्रदायीकरण के साथ ऐसे जनसंघर्ष करने वालों पर नकेल कसना ही संघ-भाजपा को बचाव का रास्ता नजर आ रहा है। मोहन भागवत ने संघी वाहिनी को इसी लक्ष्य की ओर बढ़ने का निर्देश दिया है। 

आलेख

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।