सड़क से संसद तक

/sadak-se-sansad-tak

पिछले सालों में हिन्दू फासीवादियों ने अपनी सरकार के खिलाफ होने वाले विरोध प्रदर्शनों से निपटने के लिए एक माडल विकसित किया है। इसमें वे किसी भी विरोध प्रदर्शन के खिलाफ अपने लंपटों को भेज देते हैं। लंपट आंदोलन स्थल पर हिंसा और अराजकता फैलाते हैं। इसके बाद पुलिस आंदोलनकारियों पर हिंसा फैलाने के लिए फर्जी मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल में ठूंस देती है। आंदोलन का दमन कर दिया जाता है। लंपटों का कुछ नहीं बिगड़ता। इसी के साथ अपने समर्थक पूंजीवादी प्रचारतंत्र द्वारा धुंआधार प्रचार कर आंदोलन को बदनाम किया जाता है। भीमा-कोरेगांव, सी ए ए-एन आर सी विरोधी आंदोलन, जे एन यू का छात्र आंदोलन इत्यादि में इस माडल को देखा जा सकता है। किसान आंदोलन के साथ भी उन्होंने समय-समय पर यही करने की कोशिश की जिसमें वे नाकामयाब रहे। 
    
अभी संसद के इस सत्र के दौरान हिन्दू फासीवादियों ने इस माडल को सड़क से आगे बढ़ाकर संसद में भी लागू करने की कोशिश की। जब विपक्षियों ने अम्बेडकर के मामले में भाजपा और खासकर मोदी-शाह को घेरा तो उन्होंने इससे निपटने के लिए अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया। अंत में वे विपक्षी सांसदों से शारीरिक तौर पर भिड़ गये। इसके बाद उन्होंने एक-दो भाजपा सांसदों को लगी मामूली चोटों को लेकर तिल का ताड़ बनाया। उनका समर्थक पूंजीवादी प्रचारतंत्र उनके पक्ष में प्रचार करने में जुट गया। वे अपने लक्ष्य में यानी मुख्य मुद्दे से ध्यान हटाने तथा विपक्षियों को ही कसूरवार ठहराने के अपने प्रयास में एक हद तक सफल हो गये। 
    
यह पहला मौका था जब हिन्दू फासीवादियों ने अपना सड़क वाला माडल संसद में लागू किया। इसमें मिली सफलता से वे उत्साहित हुए होंगे। उनके मुंह में खून लग गया है और वे इसे दोहराने की हरचंद कोशिश करेंगे।
    
वैसे फासीवादियों के इतिहास में यह माडल नया या अनोखा नहीं है। इटली और जर्मनी के फासीवाद-नाजीवाद में इसे व्यापक पैमाने पर अपनाया गया था। यहां गौरतलब है कि यह तब हुआ था जब अभी फासीवादी या नाजीवादी सत्ता में नहीं थे। इनके सत्ता में न होने के बावजूद पुलिस-प्रशासन और न्याय व्यवस्था में इनके ढेरों समर्थक मौजूद थे। यहां तक कि इन्हें सरकार में भी समर्थन हासिल था। इटली और जर्मनी दोनों में गृह और रक्षा मंत्रालय में बैठे लोगों ने वर्तमान और भूतपूर्व सैनिक अफसरों को फासीवादियों-नाजीवादियों के साथ जाने की इजाजत दी थी। इटली में तो वे लंपट दस्ते का नेतृत्व करते थे। 
    
भारत में किसी हद तक यह हो रहा है। न केवल भाजपा शासित प्रदेशों बल्कि दूसरी जगह भी संघी लंपट गिरोहों के साथ पुलिस-प्रशासन की मिली-भगत देखने को मिलती है। जब अफजल गुरू को फांसी दी गयी थी तब केन्द्र व प्रदेश दोनों में कांग्रेस पार्टी की सरकार थी। लेकिन तब भी इस फांसी का विरोध करने वाले लोगों पर जंतर-मंतर पर संघी लंपटों ने पुलिस की मौजूदगी में हमला किया था। पुलिस ने संघी लम्पटों के बदले विरोध प्रदर्शन करने वालों पर ही कार्रवाई की थी। 
    
न्यायपालिका की ओर से भी यह देखने में आ रहा है कि संघी लंपटों को वहां राहत तुरंत मिल जा रही है पर विरोधी सालों-साल जेल में सड़ रहे हैं। भीमा-कोरेगांव से लेकर शाहीन बाग आंदोलन में गिरफ्तार लोग अभी भी जमानत पर बाहर नहीं आये हैं। 
    
आने वाले समय में हिन्दू फासीवादियों का यह माडल और ज्यादा व्यवहार में लाया जायेगा क्योंकि समाज में संकट बढ़ने के साथ प्रतिरोध का स्वर और मुखर होगा ही।  

आलेख

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।