वसीम हत्याकांड की न्यायिक जांच को लेकर प्रदर्शन व ज्ञापन

/vaseem-hatyaakaand-ki-nyaayik-jaanch-ko-lekar-pradarshan-v-gyapan

हरिद्वार/ दिनांक 23 सितंबर को हरिद्वार में वसीम हत्याकांड के विरोध में एक प्रदर्शन कर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी हरिद्वार के माध्यम से ज्ञापन दिया गया। मृतक वसीम के परिवारजन व विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने डी एम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, इंकलाबी मजदूर केंद्र, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, भेल मजदूर ट्रेड यूनियन एवं जन अधिकार संगठन तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के कानूनी सलाहकार एडवोकेट रूपचंद आजाद जी तथा सोहलपुर निवासी मृतक वसीम के परिवारजन शामिल रहे।
    
प्रतिनिधियों द्वारा डीएम महोदय से मिलकर पुलिस द्वारा मृतक वसीम के परिवारजनों पर लगे झूठे मुकदमे वापस लेने एवं उन्हें मानसिक रूप से परेशान न करने की मांग की गयी। इस पर जिलाधिकारी महोदय ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि वे एसएसपी महोदय से मिलकर बात करेंगे। 
    
तथ्यों की जमीनी स्तर पर जांच पड़ताल करने के लिए एक फैक्ट फाइंडिंग टीम गठित की गयी जिसमें नागरिक अखबार, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, इंकलाबी मजदूर केंद्र, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र एवम भेल मजदूर ट्रेड यूनियन के लोग थे। इस टीम ने पहले 9 सितंबर को रुड़की के निकट सोहलपुर एवं माधोपुर में जाकर स्थानीय निवासी व मृतक वसीम के परिवारजनों एवं इस घटना में नियुक्त पुलिस जांच अधिकारी से मुलाकात की। टीम द्वारा एक रिपोर्ट भी प्रेस के लिए प्रकाशित की गई है।
    
विभिन्न सामाजिक संगठन द्वारा डी एम को सौंपे ज्ञापन में मांग की गई है कि :-

1. वसीम हत्याकांड की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की जाए व दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
2. वसीम के परिवार जनों पर लगे झूठे मुकदमे वापस लिए जाए। 
3. सोहलपुर एवं माधोपुर के स्थानीय निवासियों को पुलिस द्वारा धमकाना बंद किया जाए।
4. गौरक्षा के नाम पर अल्पसंख्यकों का दमन एवं हत्ताएं बंद की जाएं।
    
ज्ञापन देने में प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, इंकलाबी मजदूर केंद्र, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, जन अधिकार संगठन, भेल मजदूर ट्रेड यूनियन, देवभूमि श्रमिक संगठन हिंदुस्तान यूनिलीवर के कार्यकर्ता, मृतक वसीम के पिता नसीम जी एवं फतेह मुस्तकीम गुलशन, पूर्व बीडीसी मेंबर जितेंद्र कुमार एवम अल्पसंख्यक मोर्चा के कानूनी सलाहकार एडवोकेट रूप चंद आजाद आदि शामिल रहे। 
           -हरिद्वार संवाददाता

आलेख

/janavad-ka-sawal-aur-majdoor-varg

मजदूर के पास पूंजी नहीं होती इसीलिए पूंजीवाद में उसकी कोई हैसियत नहीं होती। इतना ही नहीं, वह जिन्दा रहने के लिए पूंजीपति पर निर्भर होता है। वह पूंजीपति के लिए काम करता है और जिन्दा रहता है। इसके लिए वह पूंजीपति से जिन संबंधों में बंधता है वे उसे पूंजीपति का गुलाम बना देती हैं। इसीलिए मजदूर को उजरती गुलाम यानी मजदूरी करने वाला गुलाम कहा जाता है। स्वाभाविक है कि समाज में गुलाम व गुलाम मालिक की राजनीतिक-सामाजिक हैसियत एक नहीं हो सकती।

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं।