यह फासीवादी जोर-जबर्दस्ती नहीं चलेगी

मन की बात न सुनने पर जुर्माना

30 अप्रैल 2023 को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात न सुनने पर जगह-जगह से जुर्माना या सजा देने की बात सामने आ रही है। एक निजी स्कूल से यह बात सुनने में आयी कि एक छात्र के ‘मन की बात’ सुनने वाले कार्यक्रम से अनुपस्थित रहने पर उस छात्र पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया गया और उससे अनुपस्थित रहने के कारण के रूप में मेडिकल भी मांगा गया। हालांकि बाद में स्कूल प्रबंधन ने इस बात से इंकार किया।
    

लेकिन अभी ऐसा ही एक मामला और सामने आ रहा है। पी जी आई चंडीगढ़ से खबर आयी कि नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एजुकेशन की 36 छात्राओं को ‘मन की बात’ के सौंवे एपिसोड को न सुनने के कारण सजा दी गयी है। और सजा के रूप में उन्हें 7 दिन तक हॉस्टल से नहीं निकलना है। इन छात्राओं में 28 पहले वर्ष की और 8 छात्राएं तीसरे वर्ष की हैं।
    

कोई नेता अपने मन की चाहे जितनी बात करे यह उसकी आजादी है। पर जब वह सारे सरकारी साधनों का इस्तेमाल कर न केवल जबरन हर घर तक अपने ‘मन की बात’ पहुंचाने ही न लग जाये बल्कि सबके लिए उसे सुनना भी अनिवार्य कर दे तो यह फासीवादी जोर-जबर्दस्ती नहीं तो क्या है? रविवार के दिन स्कूलों-दफ्तरों-हॉस्टलों से लेकर मोहल्लों तक में जबरन ‘मन की बात’ सुनाने की जो करतूतें की गयीं वे दिखाती हैं कि भाजपा सरकार अपनी जनता से इसी जोर-जबर्दस्ती की ओर बढ़ रही है। 
    

इस बार 30 अप्रैल को मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड था। अब जैसा कि मोदी की खास बात है वे ऐसे हर मौके को इवेंट बना देते हैं। चाहे इसके लिए कितना भी सरकारी पैसा खर्च हो जाये। जगह-जगह भाजपा ने इस कार्यक्रम को करने के लिए जहां पूरी ताकत झोंकी वहीं सरकारी ऑफिस, स्कूल, संस्थान सभी जगह ‘मन की बात’ सुनने के ऑफिशयली/अनॉफिशयली आदेश जारी किये गये। ऐसा माहौल तैयार किया गया मानो ‘मन की बात’ न सुनने पर कोई व्यक्ति न जाने कितना बड़ा अपराध कर रहा हो। और जब ऐसा माहौल तैयार किया जायेगा तो फिर इस कार्यक्रम में भागीदारी न करने पर सजा भी दी जाएगी। जैसा कि सुनने में आ रहा है ऐसा किया भी जा रहा है।
    

मोदी जब से इस देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से वे जनता को अपने ‘मन की बात’ ही सुना रहे हैं। न केवल सुना रहे हैं बल्कि वे अपने मन की ही कर रहे हैं। अगर वे सुन रहे हैं तो केवल अपने आकाओं यानी पूंजीपतियों की बात। और उनके इस काम में पूंजीपतियों के चैनल पूरी भूमिका निभा रहे हैं। वे मोदी के ‘मन की बात’ जनता तक पहुंचा रहे हैं। यह बता रहे हैं, मोदी के मन की बात ही सब कुछ है। इसके अलावा बाकी सब बेकार है।
    

बेरोजगार अपने रोजगार की मांग को लेकर, महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर, दलित अपने साथ होने वाले भेदभाव को लेकर, आदिवासी अपने जंगल बचाने को लेकर, मज़दूर-किसान अपने खिलाफ लागू होने वाले कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतर रहे हैं लेकिन तब मोदी के मन में कोई हलचल पैदा नहीं हो रही है। वे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं मानो समाज में सब कुछ सही चल रहा है। बस अब उन्हें साधु-संत की तरह ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रम के जरिये उपदेश ही देने हैं।
 

आलेख

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?

/west-asia-ke-sankat-ka-vaishawik-prabhaav

अमेरिकी साम्राज्यवादी अब ऐसी स्थिति में नहीं रह गये हैं कि वे नाटो देशों को सीधे आदेश जारी करें। इसे ब्रिक्स, शंघाई सहकार संगठन जैसे क्षेत्रीय गठबंधनों का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे गठबंधन अमेरिकी वर्चस्व वाली दुनिया को एक हद तक चुनौती दे रहे हैं। 

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।