बेगानी शादी में.....

एक बार फिर पाखंडी भारतीय बहुत खुश हैं। उन्हें लगता है कि कमला हैरिस के सं.रा.अमेरिका का उपराष्ट्रपति बनने के बाद भारतीय मूल का एक अन्य व्यक्ति वहां का राष्ट्रपति बन सकता है। इस व्यक्ति का नाम है विवेक रामास्वामी जो रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवारों में डोनाल्ड ट्रम्प के बाद दूसरे स्थान पर बताये जा रहे हैं। उनके अलावा कुछ अन्य भारतीय भी इस उम्मीदवारी की दौड़ में हैं। 
    
पाखंडी भारतीयों के अलावा, जो सोनिया गांधी को विदेशी मूल का होने के कारण रोज कोसते हैं, बाकी भारतीयों को इस बात पर अचरज हो सकता है कि भारत से अमेरिका गये भारतीय या उनके वंशज रिपब्लिकन पार्टी के समर्थक कैसे हो सकते हैं? यह पार्टी आज भी श्वेत लोगों के वर्चस्व की समर्थक है तथा विदेशियों के खिलाफ नफरत का प्रचार करती है। ऐसे में काली या भूरी चमड़ी वाले भारतीय इस पार्टी के समर्थक कैसे हो सकते हैं? वे इस पार्टी में कैसे जा सकते हैं?
    
सच्चाई यही है कि परंपरागत तौर पर ज्यादातर भारतीय मूल के अमरीकी डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थक रहे हैं। आज भी ज्यादातर ऐसा ही है। पर पिछले सालों में ऐसे भारतीयों की तादात वहां बढ़ी है जो रिपब्लिकन पार्टी के समर्थक बन रहे हैं। यही वे लोग हैं जो वहां मोदी-मोदी के नारे लगाते हैं। 
    
भारत से अमेरिका जाने वाले लोग ज्यादातर अच्छे पढ़े-लिखे होते हैं। बल्कि उनकी यही विशेषता उन्हें अमेरिका में प्रवेश करने में सक्षम बनाती है। जिसे लम्बे समय से ‘ब्रेन-ड्रेन’ कहा जाता रहा है वह इन्हीं के संदर्भ में है। इंजीनियर, डॉक्टर, वैज्ञानिक इत्यादि भारत से अच्छे संस्थानों में पढ़ने के बाद अमेरिका चले जाते रहे हैं। 
    
इन लोगों की पृष्ठभूमि की बात की जाये तो ये ज्यादातर मध्यमवर्गीय सवर्ण होते हैं। उनकी यह पृष्ठभूमि उन्हें भारत में अच्छी शिक्षा पाने में तथा फिर अमेरिका पलायन कर जाने में सक्षम बनाती है। 
    
अमेरिका के नस्ल भेदी समाज में इन भारतीयों को किसी हद तक रंग भेद का शिकार होना पड़ता है। हालांकि वे वहां मध्यम या उच्च वर्गीय समाज के हिस्से बनते हैं, फिर भी किसी न किसी रूप में उन्हें रंग भेद का शिकार होना पड़ता है। यह चीज उन्हें स्वाभाविक तौर पर डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थक बनाने की ओर ले जाती रही है। 
    
पर पिछले सालों में भारत में जैसे-जैसे हिन्दू फासीवादियों का प्रभाव बढ़ा है वैसे-वैसे इसकी छाया अमेरिका में भी पड़ी है। इसी छाया के कारण ही संघी प्रधानमंत्री मोदी वहां जाकर ‘अबकी बार ट्रम्प सरकार’ का नारा लगा सकते हैं।
    
लेकिन यह सब स्वतः स्फूर्त ढंग से नहीं हो रहा है। बल्कि इसके पीछे हिन्दू फासीवादियों की सक्रिय भूमिका है। हिन्दू फासीवादी अमेरिका में भी पर्याप्त सक्रिय हैं। और यह सक्रियता कोई हाल की नहीं है। स्वयं नरेन्द्र मोदी गुजरात का मुख्यमंत्री बनने से पहले अमेरिका का नियमित चक्कर लगाते रहते थे। 
    
हिन्दू फासीवादियों के संगठित प्रयासों का परिणाम अब मुखर होकर सामने आ रहा है। वहां जाकर बसे भारतीयों की सवर्ण मध्यमवर्गीय पृष्ठभूमि इसमें उनकी मदद कर रही है। इनकी मुखरता इस हद तक बढ़ रही है कि वे वहां जातिगत भेदभाव और नस्ली भेदभाव के समर्थक के तौर पर सामने आ रहे हैं। 
    
यही वे लोग हैं जो रिपब्लिकन पार्टी के समर्थक हैं। इन्हीं में से कुछ इस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इन्हें भूरी चमड़ी का और विदेशी मूल का होने के बावजूद नस्ल भेदी रिपब्लिकन पार्टी में शामिल होने में कोई दिक्कत नहीं है। 
    
इन्हीं को लेकर भारत के पाखंडी हिन्दू फासीवादी उत्साहित हैं कि उनमें से कोई अमेरिका का राष्ट्रपति बन जायेगा। उसके जरिये वे अमेरिका फतह कर लेंगे। ऐसे में यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि इन कूढमग्जों की किस बात पर हंसा जाय- उनके पाखंड पर, उनकी गुलाम मानसिकता पर यह फिर उनके राष्ट्रीय हीनता बोध पर?  

आलेख

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?

/west-asia-ke-sankat-ka-vaishawik-prabhaav

अमेरिकी साम्राज्यवादी अब ऐसी स्थिति में नहीं रह गये हैं कि वे नाटो देशों को सीधे आदेश जारी करें। इसे ब्रिक्स, शंघाई सहकार संगठन जैसे क्षेत्रीय गठबंधनों का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे गठबंधन अमेरिकी वर्चस्व वाली दुनिया को एक हद तक चुनौती दे रहे हैं। 

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।