‘‘ग्रोथ की सांस अभी चल रही है..’’

Published
Sun, 02/01/2026 - 07:00
/groeth-ki-sans-abhi-chal-rahi-hai

मोदी सरकार आये दिन भारत की अर्थव्यवस्था और उसकी विकास दर के कसीदे गढ़ती है। कहा जाता है कि भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। और बस चंद साल ही बचे हैं जब भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था (स.रा.अमेरिका व चीन के बाद) बन जायेगा। 
    
ऐसी बातों के बीच एक खबर ‘बिजनेस स्टैण्डर्ड’ में छपती है जो कहती है, ‘‘एच डी एफ सी म्यूच्युल फण्ड की रिपोर्ट बताती है कि तमाम झटकों के बीच भी ग्रोथ की सांस अभी चल रही है’’। (बिजनेस स्टैण्डर्ड 23 जनवरी)
    
यह कटु स्वीकारोक्ति है। कुछ अप्रचारित तथ्य व सभी की जानकारी में आयी बातें इसकी तस्दीक करती हैं। निम्न तथ्यों पर गौर किया जाए। 
 
* अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आई एम एफ) के अनुसार भारत का ऋण- जीडीपी के 80 फीसदी से अधिक है। यानी भारत देशी-विदेशी निजी-सार्वजनिक ऋण के जाल में फंसा हुआ है।

* भारत के राजस्व व्यय का 28 फीसदी वेतन; 15 फीसदी पेंशन; 25 फीसदी मौजूदा ऋण पर ब्याज; 15 फीसदी सब्सिडी व कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च होता है। यानी कर्ज में डूबी भारत सरकार और उसके मंत्रियों-अधिकारियों-फौजी अफसरों-सांसद- विधायकों व कर्मचारियों (घटते) पर भारत के राजस्व का बड़ा हिस्सा खर्च होता है। भारत के मजदूरों-किसानों के हिस्से जिनकी संख्या करोड़ों में है नाम मात्र का ही हिस्सा आता है। यही कारण है कि भारत की शिक्षा-रोजगार-स्वास्थ्य का इतना बुरा हाल है।
 
* भारत का माल व्यापार घाटा बढ़ा है। 
 
* विदेशी निवेशक निकासी बढ़ा रहे हैं।
 
* रुपया डालर के मुकाबले लगातार कमजोर होता जा रहा है। इस वक्त वह प्रति डालर 91.99 रुपये के स्तर से नीचे गोता लगाने को तैयार है। यानी व्यापार घाटा और महंगाई दोनों बढ़ेंगी।
 
* भारत के राजस्व में वृद्धि नहीं हो रही है।

* भारत में पारिवारिक बचत में गिरावट आ रही है। अब यह 10 फीसदी से घटकर 7 फीसदी हो गयी है।

* सोने का दाम प्रति दस ग्राम 1 लाख 58 हजार के पार जा चुका है।
    
उपरोक्त तथ्य यह बतलाने को पर्याप्त है कि मोदी सरकार भारत की अर्थव्यवस्था के विकास, मजबूती और भविष्य के बारे में जो दावे करती है, वे कितने सतही और झूठे हैं।  

आलेख

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।