औद्योगिक कामगारों में महिलाओं की बढ़ती हिस्सेदारी

/industrial-workers-mein-women-ki-badhati-hissedaari

भारत दुनिया के उन देशों में से है जहां कामगार आबादी में महिलाओं का अनुपात कम है। तब भी, भारत में भी पिछले दशकों में कामगार आबादी में महिलाओं का हिस्सा बढ़ा है। आंगनबाड़ी, आशा, मिड डे मील तो पूरी तरह महिलाओं के श्रम पर निर्भर है। खेती में भी महिलाओं का श्रम बड़़ा हिस्सा बनता है। महिला कामगारों की संख्या औद्योगिक क्षेत्र में भी बढ़ती जा रही है। 
    
औद्योगिक क्षेत्र में नए मजदूरों की जो आवक हो रही है उसमें बड़ी संख्या महिला मजदूरों की है। 1999-2000 से लेकर 2011-12 तक नए औद्योगिक रोजगार में महिलाओं का हिस्सा 22 प्रतिशत था। 2017-18 से लेकर 2023-24 की अवधि में यह काफी बढ़ गया है। इस अवधि में नए औद्योगिक रोजगार में महिलाओं का हिस्सा बढ़कर 74 प्रतिशत हो गया है। इस 74 प्रतिशत में से 46 प्रतिशत का अंक ग्रामीण महिलाओं के दम पर जुड़ता है। 
    
नए औद्योगिक रोजगार में महिलाओं की हिस्सेदारी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रही है। 2018-19 से लेकर 2023-24 के बीच कुल औद्योगिक (मैन्युफैक्चरिंग) रोजगार में गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान का हिस्सा 45 प्रतिशत है। इन राज्यों में नए औद्योगिक रोजगारों में महिलाओं की हिस्सेदारी तुलनात्मक तौर पर कम रही है (औसतन 36 प्रतिशत)। दूसरी तरफ, बिहार में नए औद्योगिक रोजगार में महिलाओं की हिस्सेदारी 90 प्रतिशत रही है और असम में 85 प्रतिशत रही है। कुछ राज्यों में तो औद्योगिक रोजगार में पुरुषों की संख्या घट भी गयी है जबकि महिलाओं की संख्या बढ़ गयी है। उदाहरण के लिए, केरल में 2018-19 से लेकर 2023-24 के बीच औद्योगिक क्षेत्र में कुल रोजगार में 30,000 की वृद्धि हुई है जबकि महिलाओं की संख्या 65,000 बढ़ी है। ऐसी ही स्थिति कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी है। 
    
गहरे विश्लेषण करने पर पता चलता है कि जिन राज्यों में संगठित या औपचारिक क्षेत्र बढ़ा है, उन राज्यों में औद्योगिक श्रम में महिलाओं का अनुपात कम बढ़ा है (मसलन हरियाणा में) या गिरा भी है। दूसरी तरफ जिन राज्यों में औद्योगिक क्षेत्र में औपचारिक हिस्सा छोटा है वहां श्रम शक्ति में महिलाओं की भागीदारी काफी बढ़ी है (मसलन असम, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में)।
    
औद्योगिक क्षेत्र के संगठित-औपचारिक हिस्से में महिला कामगारों का अनुपात अगर असंगठित-अनौपचारिक हिस्से की तुलना में कम तेजी से बढ़ रहा है तो इसका कारण यह नहीं है कि महिला कामगारों की कुशलता, क्षमता या उपलब्धता कम है। बल्कि, इन क्षेत्रों में अपेक्षाकृत बेहतर कार्यपरिस्थिति और सेवा शर्तों की वजह से और रोजगार ढूंढ रही आबादी की तुलना में इन क्षेत्रों में कम रोजगार पैदा होने की वजह से यहां नौकरी के लिए मारा-मारी ज्यादा है। अगर इन क्षेत्रों में पर्याप्त रोजगार का सृजन हो तो इन क्षेत्रों में भी महिला कामगार पुरुष कामगारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती हुई दिख जायेंगी। 
    
(आंकड़े Ideas For India वेबसाइट के लेख Feminisation of India’s Industrial Workforce से लिए गये हैं)

आलेख

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?

/west-asia-ke-sankat-ka-vaishawik-prabhaav

अमेरिकी साम्राज्यवादी अब ऐसी स्थिति में नहीं रह गये हैं कि वे नाटो देशों को सीधे आदेश जारी करें। इसे ब्रिक्स, शंघाई सहकार संगठन जैसे क्षेत्रीय गठबंधनों का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे गठबंधन अमेरिकी वर्चस्व वाली दुनिया को एक हद तक चुनौती दे रहे हैं। 

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।