जबसे मुझे काल कोठरी में फेंका गया है- नाजिम हिकमत

पृथ्वी सूर्य के दस चक्कर लगा चुकी है।
अगर आप पृथ्वी से पूछेंगे तो वह कहेगी कि
‘यह इतना कम वक्फा था कि जिक्र करने के लायक भी नहीं’
मगर आप मुझसे पूछेंगे तो मैं कहूंगा
‘मेरी जिंदगी के दस साल चले गये’

जिस दिन मुझे जेल में ठूंसा गया
मेरे पास एक छोटी सी पेंसिल थी।
जो लिख लिख कर मैंने एक सप्ताह में खत्म कर दी
अगर तुम पेंसिल से पूछोगे तो वह कहेगी
‘मेरी पूरी जिंदगी गयी’
अगर मुझसे पूछोगे तो मैं कहूंगा
कितनी जिंदगी? बस एक सप्ताह!

जब पहली दफा मैं इस काल कोठरी में आया था
तो उस्मान हत्या की सजा काट रहा था
साढ़े सात साल बाद इस जेल से वह चला गया
कुछ समय जेल से बाहर मौज मारकर
फिर तस्करी के एक मामले में फिर वह यहां आया
और छह महीने के खत्म होते ही
यहां से चला गया
किसी ने कल सुना कि उसकी शादी हो गयी है
और आगामी बसंत में उसके बच्चा होगा।

जिस दिन मुझे इस काल कोठरी में फेंका गया था
उस दिन गर्भ में आए बच्चे
अब अपने जन्मदिन की दसवीं वर्षगांठ मना रहे हैं
अपने लंबी पतली टांगों पर कांपते हुए
उस दिन पैदा हुई बछेड़ी
अब आलसी घोड़ी बन कर अपने चौड़े पुट्ठों को हिला रही होगी
हालांकि जैतून की नयी टहनी अभी भी नयी है और बढ़ रही है

उन्होंने मुझे बताया है कि जब से मैं यहां आया हूं
हमारे अपने कस्बे में नए चौक बनाये गये हैं
और छोटे से घर में रहने वाला मेरा परिवार
अब एक ऐसी सड़क पर रहता है जिसे मैं नहीं जानता
एक ऐसे दूसरे घर में रहता है जिसे मैं देख नहीं सकता

जिस दिन मुझे इस काल कोठरी में फेंका गया था
कच्ची रुई की तरह रोटी सफ़ेद थी
और उसके बाद रोटी पर राशनिंग लगा दी गयी।
इस काल कोठरी में रोटी के मुठ्ठी भर टुकड़ों के लिए
लोग एक दूसरे की हत्या कर देते हैं
अब हालात कुछ बेहतर हैं
लेकिन हमारे पास जो रोटी है
वह बेस्वाद है।

जिस साल मुझे काल कोठरी में फेंका गया था
तब दूसरा विश्व युद्ध शुरू नहीं हुआ था।
दचाऊ के यंत्रणा शिविर में
गैस की भट्ठियां नहीं बनायी गयी थी
हिरोशिमा में अणुबम नहीं फटा था
आह! वक्त ऐसे गुजर गया जैसे कत्लेआम में
बह जाता है बच्चे का खून
अब सब बीत चुका है
लेकिन अमेरिकी डालर ने
पहले ही तीसरे विश्व युद्ध की चर्चा छेड़ दी है
इसके बावजूद दिन
उस दिन से भी अधिक चमकीला है

जब मुझे काल कोठरी में फेंका गया था
उस दिन से मेरे लोग
अपनी कोहनियों के बल आधा ऊपर उठकर खुद आये हैं
पृथ्वी सूर्य के दस चक्कर लगा चुकी है
हालांकि मैं उसी अदम्य आकांक्षा से
आज वही बात फिर दोहराता हू़ं
जो मैंने दस साल पहले लिखा था

पृथ्वी में चीटियों की तरह
समुद्र में मछलियों की तरह
आकाश में परिंदों की तरह
तुम बहुत इफरात में हो

तुम कायर हो या बहादुर
निरक्षर या साक्षर
और चूंकि तुम ही हो सभी कामों के रचयिता
या विध्वंसक
केवल तुम्हारे साहसी कारनामे गीतों में दर्ज किये जायेंगे
और बाकी सब
मसलन मेरी दस साल की तकलीफें
कोरी बकवास है   (साभारः संडे नवजीवन) अनुवादः विनोद दास
(नाजिम हिकमत तुर्की के महान कवि) 

आलेख

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?

/west-asia-ke-sankat-ka-vaishawik-prabhaav

अमेरिकी साम्राज्यवादी अब ऐसी स्थिति में नहीं रह गये हैं कि वे नाटो देशों को सीधे आदेश जारी करें। इसे ब्रिक्स, शंघाई सहकार संगठन जैसे क्षेत्रीय गठबंधनों का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे गठबंधन अमेरिकी वर्चस्व वाली दुनिया को एक हद तक चुनौती दे रहे हैं। 

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।