मालेगांव बम विस्फोट मामले में विशेष अदालत में सुनवाई पूरी

/malegano-bomb-visfot-mamale-mein-vishesh-adalat-mein-sunavaai-poori

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत सात को फांसी की मांग

मालेगांव बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन आई ए) ने विशेष अदालत से भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत सात लोगों को फांसी दिये जाने की मांग की है। 
    
गौरतलब है कि 29 सितम्बर, 2008 के दिन मुंबई से 200 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के मालेगांव में एक मस्जिद के निकट बम विस्फोट हुआ था। यह विस्फोट एक मोटरसाइकिल में लगे विस्फोटकों के जरिये किया गया था। इस आतंकवादी कृत्य में 6 लोगों की मौत हुई थी जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गये थे। 
    
इस मामले में पहले जांच महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते ने शुरू की थी, फिर बाद में 2011 में इसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन आई ए) के हवाले कर दिया गया। तब 2016 में एन आई ए ने प्रज्ञा ठाकुर, श्याम साहू, प्रवीण तकलकी और शिवनारायण कलसायरा को आरोप मुक्त कर दिया था। लेकिन विशेष अदालत ने प्रज्ञा ठाकुर को मुक़दमे से बरी नहीं किया। 
    
तदुपरान्त 30 अक्टूबर, 2018 से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत प्रसाद पुरोहित, मेजर रमेश उपाध्याय (सेवानिवृत), अजय राहिरकर, सुधाकर द्विवेदी, सुधाकर चतुर्वेदी और समीर कुलकर्णी पर गैरकानूनी गतिविधि निरोधक कानून (यू ए पी ए) की धारा 16 (आतंकवादी कृत्य) एवं 18 (आतंकवादी कृत्य की साजिश) तथा आई पी सी की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश), 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास), 324 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) एवं 153 ए (दो धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत मुकदमे की कार्रवाही शुरू हुई।
    
अभी 19 अप्रैल, 2025 को इस मामले में सुनवाई पूरी होने के साथ एन आई ए ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत उपरोक्त सातों को दोषी मानते हुये फांसी की सजा की मांग की है। विशेष अदालत ने 8 मई तक अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। 
    
इसी बीच जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ जिसमें 28 लोगों की जान चली गई और 17 घायल हो गये। ऐसे में अपने नागरिकों की सुरक्षा में असफल मोदी सरकार से कोई सवाल करने के बजाय इस पर सांप्रदायिक राजनीति करते हुये बाबा रामदेव ने बयान दिया कि ‘‘मैं अपने मुस्लिम मित्रों से कहना चाहता हूं कि यदि वे इस्लाम को आतंकवाद के अभिशाप से मुक्त करना चाहते हैं, तो उन्हें अध्यात्म को अपनाना होगा और योग इसमें मदद करता है। योग शांति को बढ़ावा देता है।’’  ऐसे में सवाल बनता है कि क्या मालेगांव बम विस्फोट की आतंकी घटना पर वे अपने हिंदू मित्रों को भी कोई सुझाव देना चाहेंगे?

आलेख

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।