मोदी राज में उजड़ती दुनिया

देश में जब से फासीवादी मोदी सरकार आई, पूरे देश में डर, भय, आतंक का माहौल बना हुआ है। किस राज्य में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता है। फिलहाल मणिपुर राज्य में पूरी तरह से आतंक-भय-दंगे के माहौल में वहां के लोग जी रहे हैं। कब किसकी मौत आ जाए कहा नहीं जा सकता। खूनी खेल में पूरा राज्य ही केन्द्र बना हुआ है। राज्य और केन्द्र में भाजपा की सरकार है। चार महीने से ज्यादा बीत गये फिर भी हिंसा का माहौल जारी है। धार्मिक जहर पिला पिला कर लोगों की नफरत को पैदा किया गया। उस नफरत की आग में पूरा मणिपुर जल रहा है। भाजपा उस आग में घी डाल कर आग को हवा दे रही है। शासक मौन हैं। राज्य को सेना के अधीन दे दिया गया है। पचास हजार से ज्यादा लोग शरणार्थी की तरह जी रहे हैं। शरणार्थियों का अपना घर उजड़ चुका है। 
    
हरियाणा राज्य के नूंह जिले में धार्मिक माहौल बनाकर बजरंग दल वालों ने दंगे का माहौल बना दिया। हिन्दू-मुसलमानों के बीच दंगा करा दिया, उस दंगे में छः लोगों की मौत हो गयी। भाजपा की सरकार ने मुसलमानों के घर को बुलडोजर चलवा कर तोड़ दिया और सरकार ने कहा कि घर अवैध तरीके से बने हुए थे इसलिए घरों को तोड़ दिया गया है। 
    
योगी सरकार की देन है बुलडोजर की प्रथा। भाजपा सरकारों ने घरों को तो तोड़ दिया जनता बेघर हो गई। किसी एक पंथ के घरों को तोड़ दिया गया, क्या न्याय है भाजपा का। घर तोड़ना तो आसान है घर बनाना बड़ा मुश्किल है। एक घर बनाने में सालों दर साल सोचना पड़ता है कि पैसे-रुपये की व्यवस्था कैसे की जाए, ताकि घर में पूरा परिवार रहे सके सुख शांति से, घर बनाने में पूरे जीवन की कमाई लग जाती है घर को सजाने में। घर बनाने में ईंट, सीमेंट, बालू, सरिया, कंक्रीट, मिस्त्री, मजदूर, साथ में घर के पूरे परिवार को मेहनत करनी पड़ती है तब जाकर घर का निर्माण हो पाता है। कोई अपना जेवर तक और पुश्तैनी जमीन तक बेच कर घर बनाते हैं। सरकार में बैठे मंत्री, विधायकों को सरकारी घर मिलता है। वेतन गाड़ी सारी सुविधा और खर्चा मिलता है। पक्ष या विपक्ष पूरा जीवन भर वेतन पाते हैं। उन्हें क्या मालूम कि जिसका घर टूटा है वह किस हालात में जिन्दा होगा। खुला आसमान है या तिरपाल है। गम के आंसू पीकर जिन्दा लाश की तरह होगा। घर एक निर्जीव चीज होता है। घर में रहने वाले लोग एक परिवार की तरह रहते हैं। घर किसी भी व्यक्ति को आदेश नहीं देता कि तुम अपराधी बनो या जुर्म करो या दंगा। घर में रहने वाला एक आदमी कसूरवार हो सकता है पूरे घर का परिवार नहीं। घर को तोड़े देने से घर के लोगों की तबाही-बर्बादी होती है। आर्थिक क्षति होती है। इसका सारा कसूर भाजपा की फासीवादी सरकार का है जो कि फासीवादी नीतियों पर चल रही है। जब तक ये सरकार रहेगी जुर्म जनता पर करती रहेगी। इस फासीवादी सरकार को जनता संघर्ष के दम पर ही उखाड़ फेंकेगी। 
        -रामकुमार वैशाली

आलेख

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?

/west-asia-ke-sankat-ka-vaishawik-prabhaav

अमेरिकी साम्राज्यवादी अब ऐसी स्थिति में नहीं रह गये हैं कि वे नाटो देशों को सीधे आदेश जारी करें। इसे ब्रिक्स, शंघाई सहकार संगठन जैसे क्षेत्रीय गठबंधनों का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे गठबंधन अमेरिकी वर्चस्व वाली दुनिया को एक हद तक चुनौती दे रहे हैं। 

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।