वेतन वृद्धि का पाखण्ड

/salary-increment-kaa-paakhand

बीते दिनों देश के सभी प्रमुख अखबारों में खबर छपी कि केन्द्र सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में बड़े पैमाने पर वृद्धि कर दी है। कुछ अखबारों ने तो मजदूरों की दिवाली खुशनुमा होने के दावे कर दिये। अखबारों ने दावा किया कि अब मजदूरों को अलग-अलग श्रेणियों में 20,358 रुपये से लेकर 26,910 रुपये मासिक मजदूरी मिलेगी।
    
जिस बात को अखबार चालाकी से छुपा ले गये वह यह थी कि यह मजदूरी देश के समस्त मजदूरों के लिए नहीं बल्कि केन्द्र सरकार के उद्यमों में काम करने वाले मजदूरों के लिए है। यानी यह महज कुछ मजदूरों पर लागू होगी। दूसरी बात जो अखबार छिपा गये वह यह कि सरकार ने दरअसल मजदूरी में कोई वृद्धि नहीं की बल्कि उसने हर वर्ष अप्रैल व अक्टूबर में बढ़ने वाले महंगाई भत्ते को बढ़ाने का काम किया है। 
    
यह वृद्धि कितनी है? कृषि के अकुशल व कुशल मजदूरों के मामले में यह महज 3 रु. व 4 रु. रोजाना है। केन्द्रीय उद्यमों के कुशल, अर्धकुशल व अतिकुशल मजदूरों के मामले में यह क्रमशः 5 रु., 6 रु. व 7 रु. रोजाना वृद्धि है। इस नाम मात्र की वृद्धि को अखबारों ने सनसनीखेज बना कर पेश कर दिया। इस वृद्धि के बाद केन्द्रीय उद्यमों में मजदूर अब 20,358 रु. से लेकर 26,910 रु. तक मासिक मजदूरी पायेंगे।
    
इसी तरह दिल्ली की नई नवेली आतिशी सरकार ने भी महंगाई भत्ता बढ़ा मजदूरी बढ़ाने का ढिंढोरा पीटा था। 
    
यहां यह ध्यान देने योग्य है कि केन्द्रीय उद्यमों में सरकार ने 2017 में न्यूनतम मजदूरी संशोधित की थी। कानूनन 5 वर्षों में न्यूनतम मजदूरी में संशोधन अनिवार्य है पर 7 वर्ष बीतने पर भी केन्द्र सरकार नये संशोधन को तैयार नहीं है। 
    
जहां तक देश के बाकी मजदूरों का सवाल है तो नयी श्रम संहिता के तहत सरकार अब नेशनल फ्लोर लेवल मजदूरी घोषित करती है। यानी इससे कम मजदूरी नहीं दी जा सकती। वर्तमान में यह 178 रु. प्रतिदिन घोषित है। इतनी कम मजदूरी पर जब मजदूर यूनियनों ने आपत्ति की तो सरकार ने अर्जुन सतपति के नेतृत्व में एक समिति बनायी जिसने इसे 375 रु. प्रतिदिन करने की सिफारिश की। पर सरकार इस सिफारिश को भी मानने को तैयार नहीं है। 
    
इस तरह सरकार मजदूरी बढ़ाने का झूठा प्रचार कर रही है और पूंजीवादी मीडिया इस काम में सरकार की मदद कर रहा है। 

 

इसे भी पढ़ें - 

1. उत्तराखण्ड : न्यूनतम वेतन में वृद्धि वापस लेने की कवायद

2. न्यूनतम वेतन देने को भी मालिक/प्रबंधन तैयार नहीं

3. उत्तराखण्ड : उच्च न्यायालय की न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि पर रोक

4. उत्तराखण्ड शासन द्वारा घोषित न्यूनतम मजदूरी मजदूरों के साथ में घोखा है

5. पूंजीपतियों का न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि से विरोध

आलेख

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।