अजब-गजब तमाशा

Published
Fri, 01/16/2026 - 07:03
/ajab-gajab-tamaasha-0

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे निकट आते जा रहे हैं वैसे-वैसे मोदी-शाह की चुनाव मशीनरी पूरी तरह से सक्रिय हो गयी है। इस चुनाव मशीनरी का हिस्सा सिर्फ उनकी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता ही नहीं है बल्कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व उसके अनुषंगी संगठन, केन्द्र सरकार की ईडी, सीबीआई जैसी एजेन्सियों के साथ चुनाव आयोग व राष्ट्रीय मीडिया भी है। 
    
पिछली बार ठीक चुनाव के पहले मोदी जी ने गुरू रवीन्द्र नाथ टैगोर का रूप धरा था पर वह काम नहीं आया था। इस बार दांव वंदेमातरम् पर लगाया पर यह मिसाइल चलने के पहले फुस्स हो गई। पं.बंगाल चुनाव के पहले मोदी कौन सा रूप धरते हैं यह देखना कम दिलचस्प नहीं होगा। और इसके बीच उनके ‘‘चाणक्य’’ ने अपनी कुटिल चालें तो काफी लम्बे समय से चली हुई हैं। ईडी का राजनीतिक रणनीति बनाने वाली नामी-गिरामी कम्पनी ‘आई-पैक (I-PAC) (यह कम्पनी पहले प्रशांत किशोर की थी) के दफ्तर में छापा इसी कुटिल चाल का हिस्सा था। ‘‘तू डाल-डाल मैं पात-पात’’ की तर्ज पर ममता बनर्जी ने ई डी की कार्रवाई के दौरान ऐसा छापा मारा कि अमित शाह के सरकारी गुर्गों की हालत रंगे हाथ पकड़े चोर की सी हो गयी। खूब तमाशा हुआ। ममता बनर्जी ने शाह को उसी भाषा में जवाब दिया जो भाषा अक्सर वे स्वयं इस्तेमाल करते हैं। फिर तो जितने नेता शाह के ठगे व सताये हुए हैं, वे एक साथ बोल उठे कि ममता बनर्जी तो बंगाल की शेरनी हैं। हुआ भी कुछ ऐसा ही कि शिकारी खुद शिकार बन गये। रोने-धोने लगे। कोर्ट-कचहरी करने लगे। 
    
इधर ईडी कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंची उधर  ममता बनर्जी भी पहुंच गयी। जो हाल सड़कों में था वही हाल कोर्ट में भी हुआ। हल्ला-गुल्ला, शोर-शराबा और जज साहिबा हाईकोर्ट से चली गयी। जब तक कुछ फैसला-वैसला आयेगा तब तक ममता बनर्जी अमित शाह की कुटिल चालों का जवाब पूरी कुटिलता से देने के लिए नया खेल शुरू कर देंगी। 
    
यह तमाशा चुनाव तक पूरे जोर-शोर से चलने वाला है इसका अंदाजा जनवरी के दूसरे हफ्ते में ही हो गया। अब रही बात बंगाल की मजदूर-मेहनतकश जनता की तो फिलहाल उसका खूब मनोरंजन हो रहा है। सांप-नेवले के खेल का वो मजा ले रही है। सांप जीतेगा तो डसेगा। और नेवला जीता तो उसको कुछ खास तो नहीं मिलेगा। बस लगेगा चलो सांप के डसने से तो बचे। 
    
खैर! कोई दिन आयेगा जब बंगाल की मजदूर-मेहनतकश जनता जागेगी। बीसवीं सदी में आजादी की लड़ाई के दिनों का बंगाल फिर किसी दिन जागेगा। सांप-नेवलों के चक्कर में नहीं फंसेगा। 

आलेख

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।