चीन में मजदूरों का बढ़ता असंतोष

चीन से मजदूरों के आक्रोश के फूटने की खबरें जब तब सामने आती रही हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के एकछत्र शासन, प्रेस पर उसके नियंत्रण व सरकारी ट्रेड यूनियन सेण्टर के वर्चस्व के चलते चीनी मजदूरों के लिए संघर्ष की राह पकड़ना बाकी देशों की तुलना में कठिन है। अक्सर संघर्षों की खबरें भी चीन से बाहर नहीं आ पातीं। 
    
पर चीनी मजदूरों के बढ़ते शोषण-दमन के बीच उनके बढ़ते संघर्षों की खबरें पूरी तरह दबा पाना चीनी सरकार के लिए भी संभव नहीं रह गया है। चीनी लेबर बुलेटिन के एक अनुमान के मुताबिक वर्ष 2023 में चीन में 1794 श्रमिक विरोध दर्ज हुए जो 2022 से 216 प्रतिशत अधिक थे। 
    
विनिर्माण श्रमिक संघर्षों के मामले में अग्रणी हैं। 2022 में जहां इनके 37 संघर्ष दर्ज हुए थे वहीं 2023 में यह संख्या बढ़कर 438 हो गयी। इसी तरह निर्माण उद्योग में पैदा हुआ संकट भी जगह-जगह श्रमिक असंतोष पैदा कर रहा है। चीन में रियल स्टेट सेक्टर संकटग्रस्त है और इसमें पूंजी निवेश लगातार घट रहा है। नये निर्माण शुरू होने में 40 प्रतिशत की कमी आयी है। ऐसे में निर्माण क्षेत्र के 5 करोड़ श्रमिकों का भविष्य अनिश्चितता व असुरक्षा की ओर बढ़ रहा है। निर्माण श्रमिकों में एक बड़ी आबादी प्रवासी श्रमिकों की है। 2023 में प्रवासी निर्माण श्रमिकों के वेतन संदर्भी 945 विरोध प्रदर्शन हुए जो 2022 की तुलना में दो गुने से अधिक है। निर्माण क्षेत्र में कामों की आउटसोर्सिंग भी निर्माण मजदूरों की परेशानियां बढ़ा रहा है। निर्माण मजदूरों को दैनिक मजदूरी के रूप में 80 युआन (लगभग 11 डालर) मिलते हैं जो उनके दैनिक खर्च भी बमुश्किल पूरा करने लायक होता है। 
    
विनिर्माण क्षेत्र में विदेशी पूंजी निवेश में गिरावट, अमेरिका-चीन प्रतिस्पर्धा का असर चीनी उद्योगों पर पड़ रहा है। ढेरों कंपनियां चीन छोड़ और सस्ते श्रम वाले देशों में जा रही हैं तो सेमीकण्डक्टर क्षेत्र की कई कम्पनियां दिवालियां भी हो चुकी हैं। वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में पैदा हुए बिखराव ने भी चीनी उद्योगों के लिए कठिनाई पैदा की है। ऐसे में इस क्षेत्र में भी बढ़ती बेरोजगारी, मजदूरी में कमी आदि के साथ मजदूरों का बढ़ता असंतोष देखा जा रहा है। मजदूर ज्यादातर बकाये वेतन, छंटनी-बंदी के मुआवजे आदि के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 
    
ई-कामर्स बिक्री की तेजी ने खुदरा बिक्री में तीखी गिरावट पैदा की है। खुदरा बिक्री के क्षेत्र में लगे मजदूर तेजी से नौकरियां खो रहे हैं। कई सुपरमार्केट बंद हो चुके हैं। इस क्षेत्र के मजदूर काम से निकाले जाने के वक्त देय मुआवजे हेतु संघर्ष कर रहे हैं। 
    
ई-कामर्स व प्लेटफार्म कंपनियों की वृद्धि ने चीन में इनसे जुड़े लाखों स्व रोजगार वाले श्रमिकों की फौजी खड़ी कर दी है। ढेरों क्षेत्रों में ये फौज मांग से ज्यादा हो चुकी है। जैसे 12.6 लाख से अधिक कार कैब ड्राइवर अपनी कारों के साथ बाजार में तैनात हो परस्पर प्रतियोगिता कर रहे हैं पर उन्हें सवारी मिलना मुश्किल हो रही है। ऋण लेकर कार खरीदने वालों को किस्त चुकाना भी मुश्किल हो रहा है। 
    
इसी तरह जिले स्तर की कई प्रशासनिक इकाईयां भारी कर्ज में होने के चलते अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन देने में अक्षम हो चुकी हैं। कई प्रशासनिक इकाईयां तो दिवालिएपन की कगार पर हैं। शिक्षा-स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मचारी ढेरों जगह कई महीने के वेतन बकाये के बावजूद काम कर रहे हैं। इन कर्मचारियों के भी संघर्ष क्रमशः बढ़ते जा रहे हैं। 
    
सरकार इन सभी क्षेत्रों के मजदूरों के साथ दमनकारी रवैय्या अख्तियार कर रही है। भारी दमन के बावजूद मजदूरों के बढ़ते संघर्ष दिखाते हैं कि चीन में एक ओर अरबपतियों की संख्या बढ़ रही है तो दूसरी ओर मजदूरों-मेहनतकशों की दुर्दशा भी बढ़ रही है। 

आलेख

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?

/west-asia-ke-sankat-ka-vaishawik-prabhaav

अमेरिकी साम्राज्यवादी अब ऐसी स्थिति में नहीं रह गये हैं कि वे नाटो देशों को सीधे आदेश जारी करें। इसे ब्रिक्स, शंघाई सहकार संगठन जैसे क्षेत्रीय गठबंधनों का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे गठबंधन अमेरिकी वर्चस्व वाली दुनिया को एक हद तक चुनौती दे रहे हैं। 

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।