काकोरी के शहीद

काकोरी के शहीदों को याद करें,
उनकी बलिदानी राहों को समझें।
आज भी उनकी कहानी जिंदा है,
उनके बलिदान की नहीं कहीं निंदा है।

स्वतंत्रता के लिए वे लड़े थे,
अपनी जानों की कसमें खाए थे।
आज भी उनकी यादें हमें सताती हैं,
उनके साहस और बलिदान की गाथा
हमको आज भी प्रेरणा दे जाती है।

उनकी चाहत थी सिर्फ देश की सेवा,
उनकी महानता हमें हमेशा
गर्व महसूस कराती है।
काकोरी के शहीदों को हम सलाम करें,
उनकी बलिदानी राहों को हम समझें।

जिसने दी अपनी जान देश के लिए,
उनके नाम हमें हमेशा स्मरण रहे।
उनके बलिदान व्यर्थ ना जाने दें
वह शहादत वाले दिन
17 और 19 दिसंबर हमें हमेशा याद रहें
कि जालिम शासकों ने किस तरह हमारे पुरखों को
फांसी पर लटकाया
किस तरह हमें आजादी के लिए
और तड़पाया गया

अशफाक उल्ला खां, रामप्रसाद बिस्मिल, रोशन  सिंह और राजेंद्र नाथ लाहिड़ी जब साथ में लड़े
हिंदू-मुसलमान, जात-पात का ना भेद रहा,
आजादी के लिए अंग्रेजों से
अपना पैसा वापस लिया।
काकोरी कांड की वह बातें
हमें आज भी अपने हक के लिए
लड़ना सिखाती हैं,

बिस्मिल जी की वह पंक्ति
हमें आज भी आजादी के लिए
प्रेरणा दे जाती है।
कि, 
सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, 
देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है 

-गर्वित तिवारी, बीएससी प्रथम वर्ष, 
डठच्ळ कालेज हल्द्वानी, (उत्तराखंड)

आलेख

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?

/west-asia-ke-sankat-ka-vaishawik-prabhaav

अमेरिकी साम्राज्यवादी अब ऐसी स्थिति में नहीं रह गये हैं कि वे नाटो देशों को सीधे आदेश जारी करें। इसे ब्रिक्स, शंघाई सहकार संगठन जैसे क्षेत्रीय गठबंधनों का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे गठबंधन अमेरिकी वर्चस्व वाली दुनिया को एक हद तक चुनौती दे रहे हैं। 

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।