सूफी कवि से संघी नफरत

Published
Sun, 02/01/2026 - 07:00
/sufi-kavi-se-sanghi-nafarat

बुल्लेशाह 18वीं सदी के महान सूफी कवि व दार्शनिक थे। 24 जनवरी को मसूरी स्थित इनकी दरगाह को हिंदू रक्षा दल के लम्पटों ने तोड़ डाला। मजार-दरगाह तोड़ने-फोड़ने के मामले में पुष्कर धामी ने उत्तराखण्ड को देश में पहले स्थान पर पहुंचा दिया है। 
    
आखिर सूफी कवियों की दरगाहों से इन संघी ताकतों को क्या दिक्कत है। दरअसल भक्ति काल के कवि हों या सूफी धारा के कवि इन्होंने अपने जमाने में हिन्दू-मुसलमान एकता की बात करते हुए हिन्दू-मुस्लिम धार्मिक पोंगापंथियों का विरोध किया। कबीर से लेकर बुल्लेशाह ने रूढिवादी कट्टर पंडितों व कट्टर मुल्लाओं का विरोध किया। इन्होंने ईश्वर-अल्लाह को एक बताया और मंदिरों-मस्जिदों द्वारा किये जा रहे पाखण्ड व शोषण का विरोध किया। इस तरह इन्होंने सामंती जमाने में धर्म द्वारा आम जन के सामंती शोषण के विरोध में जागरूकता फैलाने का काम किया। 
    
बुल्लेशाह-कबीर जैसों को जीते-जी धार्मिक पोंगापंथियों का तीखा विरोध झेलना पड़ा और मरने के बाद भी धार्मिक पोंगापंथी इनसे इनके विचारों से भय खाते रहे। बुल्लेशाह को इस्लामी कट्टरपंथियों ने काफिर कह कर अपमानित किया। यहां तक कि इन इस्लामी कट्टरपंथियों ने उनकी जान तक लेने की कोशिश की। अंत में इन्हें एक गुरूद्वारे में शरण मिली। 
    
बुल्लेशाह न केवल कट्टरपंथियों के विरोधी थे बल्कि समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव के भी विरोधी थे। बुल्लेशाह मानवतावादी-समानता-सहिष्णुता चाहने वाले कवि थे। उनके पोंगापंथ विरोधी व असमानता विरोधी नज्मों के चलते फैज से लेकर भगत सिंह और आज के प्रगतिशील लोगों में वे भारत-पाकिस्तान-बांग्लादेश में लोकप्रिय हैं। 
    
ऐसे में हिन्दू-मुसलमान साम्प्रदायिकता के पक्षपोषक, जाति समर्थक संघ के लिए बुल्लेशाह ही नहीं समस्त सूफी धारा ही दुश्मन सरीखी है। बुल्लेशाह की लोकप्रिय नज्में हिन्दू फासीवादियों की विभाजनकारी राजनीति-साम्प्रदायिक राजनीति पर चोट करती है। सहज ही है कि ये कूपमण्डूक संघी इन सूफी कवियों को अपने निशाने पर लें। ये इन्हें निशाने पर लेने में भी भूल जाते हैं कि सूफी कवियों को हिन्दू-मुसलमान बराबरी से मानते रहे हैं। सूफी कवियों की मजारों पर हमला करने के लिए इनके लिए आसान रास्ता यही है कि वे इन्हें मुसलमान श्रेणी में शामिल कर खारिज करें। 
    
पहले इन संघी ताकतों ने मसूरी में बुल्लेशाह की दरगाह के सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप लगाया। बाद में जब प्रशासन ने जांच की तो पाया गया कि यह दरगाह एक निजी स्कूल की भूमि पर स्थित है। इस तरह दरगाह किसी सरकारी भूमि का अतिक्रमण कर नहीं बनायी गयी थी। पर जब अवैध निर्माण का आरोप सच नहीं साबित हुआ तो हिन्दू रक्षा दल के लम्पटों ने दरगाह तोड़़ने का खुद जिम्मा ले लिया। हद तो तब हो गयी जब इसके प्रमुख पिंकी चौधरी ने खुद इस तोड़फोड़ का वीडियो साझा कर न केवल इस कार्य की सराहना की बल्कि दावा किया कि उनकी टीम ने बुल्लेशाह को जो 70 वर्षों से देवभूमि में थे, वापस पाकिस्तान भेज दिया। 
    
जिस राज्य में मुख्यमंत्री खुद ढूंढ-ढूंढ कर मजार-दरगाह तोड़ता फिर रहा हो। फर्जी लैंड जिहाद का नारा दे रहा हो। वहां हिन्दू रक्षा दल के लम्पटों का उक्त कृत्य कहीं से अजीब नहीं लगता। जाहिर है इन लम्पटों को भरोसा है कि मोदी-धामी राज में कानून उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इस मामले में भी एफआईआर दर्ज हुई है पर खबर लिखे जाने तक पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है। 
    
साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रतीक बुल्लेशाह की दरगाह पर हमला कर संघी लम्पटों ने दिखा दिया कि वे तालिबानियों से कम क्रूर नहीं हैं। किसी जमाने में तालिबानियों ने अफगानिस्तान में बुद्ध की प्राचीन प्रतिमाओं को ढहाया था तो हिन्दू फासीवादी भारत में मस्जिदें-दरगाह-मजार ढहाने में जुटे हैं। भविष्य में इन्हें मौका मिलेगा तो ये देश में मुसलमान शासकों के द्वारा बनायी गयी सारी प्राचीन इमारतों को या तो मन्दिर घोषित कर देंगे या फिर ढहा देंगे। 
    
वैसे ‘सबका साथ सबका विकास’ का नारा देने वाली संघ-भाजपा को आजकल देशव्यापी ‘सबका विनाश’ का सुर चढ़ा है। ये हर ओर लोगों के घर-बस्तियां बुलडोजर से ढहाने में जुटे हैं। बुलडोजर इनके विकास का प्रतीक बन चुका है। 

आलेख

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।