तीसरे सप्ताह भी जारी है न्यूयार्क नर्सों की हड़ताल

Published
Sun, 02/01/2026 - 07:00
/third-week-bhi-jaari-hai-newyork-narson-ki-hadataal

न्यूयार्क की नर्सों की हड़ताल तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है। जहां नर्सें बहादुरी के साथ अपनी जीवन परिस्थितियों में सुधार के लिए संघर्ष कर रही हैं। वहीं उनकी यूनियन नौकरशाही नर्सों की मांग के साथ विश्वासघात कर समझौता कर हड़ताल समाप्त करने की तैयारी कर रही है। 
    
नर्सें 30 प्रतिशत वेतन वृद्धि की मांग के साथ संघर्ष के मैदान में उतरी थीं। पर न्यूयार्क स्टेट नर्सेस एसोसिएशन अब 18 वृद्धि (पहले वर्ष 7 प्रतिशत, दूसरे वर्ष 6 प्रतिशत, तीसरे वर्ष 5 प्रतिशत वृद्धि) का प्रस्ताव दे रही है। जहां नर्सें न्यूयार्क शहर के भारी खर्चों को झेलते हुए पहले से बेहद दयनीय दशा में जी रही हैं वहां यूनियन का 30 प्रतिशत से कम वेतन वृद्धि पर सहमत होना दिखाता है कि एसोसिएशन किसी तरह इस हड़ताल को खत्म करना चाहती है। उसे नर्सों की आर्थिक दुर्दशा से कोई लेना-देना नहीं है। 
    
नर्सों की हड़ताल को व्यापक बनाने के बजाय एसोसिएशन की नौकरशाही इसे संकुचित कर खत्म करने को तत्पर है। कुछ दिन पहले एसोसिएशन ने उन अस्पताल नेटवर्क से समझौता कर लिया जो नर्सों की वर्तमान स्वास्थ्य देखभाल योजना को बनाये रखने पर सहमत हो गये।
    
दरअसल अस्पताल प्रबंधनों ने नर्सों के स्वास्थ्य देखभाल की योजनाओं को शुरू में समाप्त करने की घोषणा की थी। यानी नर्सों को अब स्वास्थ्य सेवा के लिए अपने खर्च पर निर्भर होना पड़ता। ऐसे में इस संघर्ष ने कई अस्पताल प्रबंधकों को झुकने पर मजबूर कर दिया। पर एसोसिएशन एक साथ सारे अस्पतालों का समझौता करने के बजाय कुछ जगह समझौता कर बाकी जगह का संघर्ष कमजोर बनाने में जुटी है। 
    
नर्सों के हालात ऐसे हैं कि वे खुद की स्वास्थ्य देखभाल के लिए बीमा पर निर्भर हैं। वे जहां काम करती है वहां भी बगैर बीमा अपना इलाज नहीं करा सकती। 
    
एक ऐसे वक्त में जब इस हड़ताल के प्रति समर्थन लगातार बढ़ रहा है। अमेरिका के पश्चिमी तट पर 31,000 नर्सों-कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। मिनियापोलिस प्रांत में नर्स एलेक्स प्रीटी की हत्या पर जनाक्रोश तेज होता जा रहा है। तब एसोसिएशन को बढ़ते दबाव के मद्देनजर बेहतर समझौते का प्रयास करना चाहिए था पर वह खुद ही पीछे हटकर किसी तरह हड़ताल खत्म करना चाहती है। 
    
हड़ताल के दौरान एसोसिएशन ने 10.1 करोड़ डालर से अधिक की सम्पत्ति जमा होने के बावजूद नर्सों की कोई मदद नहीं की। बल्कि यूनियन नौकरशाही ने नर्सों को बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया। यूनियन के पास यह धन नर्सों के सदस्यता शुल्क से जमा हुआ था। इसे नर्सों की हड़ताल में मदद के रूप में खर्च कर लड़ाई को तीव्र बनाया जा सकता था। पर एसोसिएशन इस खर्च के लिए तैयार नहीं हुई। 
    
हड़ताल के दौरान जब न्यूयार्क के गवर्नर कैथी होचुल ने अस्पतालों को दूसरे राज्यों से नर्सें लाने की छूट दे दी तब भी एसोसिएशन ने इसका कोई कारगर विरोध नहीं किया। 
    
ऐसे में न्यूयार्क की हजारों नर्सें अपनी यूनियन नौकरशाही के हाथों छली जा रही हैं। अब वे हड़ताल जारी रखने के पक्ष में वोट देकर ही यूनियन नेतृत्व को संघर्ष जारी रखने को मजबूर कर सकती हैं। 
    
संघर्ष की सफलता के लिए जरूरी है कि नर्सें यूनियन नौकरशाही को किनारे लगा नेतृत्व अपने हाथों में लें।  

आलेख

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।