शरणार्थियों के नाम पर अंधराष्ट्रवादी राजनीति

दुनिया भर में शासक वर्ग अमानवीय होकर अपने-अपने देश में शरणार्थियों के मुद्दे को उठाए हुए है। शासक वर्ग अपने घृणित राजनीतिक लाभ के लिए शरणार्थियों के नाम पर राजनीति करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। ये आम जनता के बीच शरणार्थियों को अपराधी के तौर पर प्रचारित कर रहे हैं। शासक वर्ग ने शरणार्थियों के खिलाफ इतनी नफ़रत पैदा कर दी है कि दक्षिणपंथी मानसिकता रखने वाले लोग इन पर हमले तक बोल रहे हैं। शासक वर्ग शरणार्थियों को अवैध और अपराधी कहकर दमन-उत्पीड़न कर रहे हैं।
    
भारत का शासक वर्ग भी रोहिंग्या मुसलमान और पक्षिम बंगाल के मुसलमानों को बांग्लादेशी कहकर धरपकड़ कर परेशान कर रहा है। जबकि रोहिंग्याओं पर कोई अपराधिक मामले दर्ज नहीं हैं। फिर भी समाज में इन शरणार्थियों को अपराधी व अवैध कहकर रोज ब रोज मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है। किसी भी देश के लोग पड़ोसी मुल्कों में शरण लेने मजबूरी में ही जाते हैं। जब उस देश की सरकार, धर्म, नस्ल विशेष के लोगों पर आर्थिक, राजनीतिक सामाजिक, धार्मिक हमले करती है तो उस स्थिति में ये उत्पीड़ित लोग अपने आपको बचाने के लिए दूसरे मुल्कों में शरण लेने को मजबूर होते हैं।
    
अब सताए हुए लोगों की मदद करने की जगह ज्यादातर मुल्कों ने अपनी सोच और नीति बदलनी शुरू कर दी है। अब इन्होंने अपने-अपने देशों की सीमाओं पर कड़े पहरे व प्रतिबंध लगा दिए हैं। अब इन देशों के शासक वर्गों ने अपने आप को साम्प्रदायिक, अंधराष्ट्रवादी, नस्लीय लबादे में लपेट लिया है। और उसी के अनुरूप शरणार्थियों/प्रवासी मजदूरों के साथ व्यवहार कर रहे हैं। शरणार्थियों के साथ दोनों प्रकार के देशों ने, शरण देने वालों ने भी और अपने देश से उत्पीड़न करके निकालने वालों ने भी बहुत ही अमानवीय व्यवहार किया है। और यह सिलसिला अभी जारी है।        
    
जबकि दुनिया की अर्थव्यवस्था में इन शरणार्थियों/प्रवासी मजदूरों का एक बड़ा योगदान है। कई देशों की सरकारें अपने देश के लोगों के सामने राष्ट्रवादी होने का दिखावा करती हैं। लेकिन इन शरणार्थियों/प्रवासी मजदूरों को देश से निकालना  भी नहीं चाहतीं। क्योंकि ये सरकारें जानती हैं कि प्रवासी मजदूर सस्ता और मजबूर होता है। ये मजदूर पूंजीवादी व्यवस्था में जो काम सबसे ज्यादा निकृष्ट समझा जाता है, इसको भी करने को मजबूर होते हैं। भारत में ही रोहिंग्या या ऐसे ही मजदूर साफ-सफाई और कूड़ा बीनने का काम करते दिखाई दे जाते हैं। बड़ी इमारतों को बनाने में भी इनके श्रम की भूमिका बनी हुई है। सरकारें सिर्फ ऐसे मजदूरों के खिलाफ अपने देश की जनता के दिलों में नफरत व खौफ पैदा करना चाहती है। इनको ऐसा करने से अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी करने का मौका भी मिल जाता है। हिन्दू फासीवादी भाजपा सरकार ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल से शरणार्थियों के मुद्दे को खासकर रोहिंग्या मुसलमानों को अपनी राजनीति का निशाना बनाया हुआ है। भाजपा को रोहिंग्या मुसलमानों का मुद्दा भी राजनीतिक लाभ पहुंचाता रहा है। ऐसे में ये संघी सरकार किसी भी कीमत पर इस मुद्दे को नहीं छोड़ेगी। और दुनिया के दूसरे देशों के बारे में भी यही सही है। ऐसे में आम मेहनतकश जनता को शासक वर्ग के ऐसे घृणित और अमानवीय तरीकों व नीतियों का विरोध करना चाहिए।

आलेख

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?

/west-asia-ke-sankat-ka-vaishawik-prabhaav

अमेरिकी साम्राज्यवादी अब ऐसी स्थिति में नहीं रह गये हैं कि वे नाटो देशों को सीधे आदेश जारी करें। इसे ब्रिक्स, शंघाई सहकार संगठन जैसे क्षेत्रीय गठबंधनों का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे गठबंधन अमेरिकी वर्चस्व वाली दुनिया को एक हद तक चुनौती दे रहे हैं। 

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।