अमेरिका : न्यूयार्क में हजारों नर्सें हड़ताल पर

Published
Fri, 01/16/2026 - 07:06
/amerika-newyork-mein-hajaron-nurses-strike-par

अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 15,000 नर्सें 12 जनवरी की सुबह 6 बजे से हड़ताल पर चली गयी हैं। ये नर्सें न्यूयार्क शहर के तीन सबसे धनी अस्पतालों माउंट सिनाई, मोन्तेफियोरे और न्यूयार्क प्रेसबाइटन में काम करती हैं। ज्ञात हो कि माउंट सिनाई के तीन अस्पताल हैं - माउंट सिनाई, माउंट सिनाई मार्निंग और माउंट सिनाई वेस्ट। इस तरह कुल मिलाकर 5 अस्पताल की 15,000 नर्सें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। 
    
हड़ताली नर्सों की मांग कोई नई नहीं हैं। आस्ट्रेलिया हो या न्यूजीलैंड या फिर कनाडा, सब जगह नर्सों की मांग की तरह यहां भी मांग है कि मरीजों के अनुपात में नर्सों की भर्ती की जाए यानी नर्सों और मरीजों का अनुपात उचित हो ताकि मरीजों की देखभाल सही तरह से हो। यह मांग जहां एक तरफ नर्सों के ऊपर बढ़ रहे काम के दबाव के फलस्वरूप है वहीं यह मांग मरीजों के दृष्टिकोण से भी उचित बनती है।
    
इसके अलावा हड़ताली नर्सों की मांग है कि वे एक तरफ तो स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं लेकिन उनकी खुद की स्वास्थ्य व्यवस्था को अस्पताल मालिक खत्म करने की तरफ बढ़ रहे हैं। इसका मतलब साफ है कि अब अपने स्वास्थ्य का खर्चा खुद नर्सों को अपने वेतन से उठाना होगा। 
    
साथ ही हड़ताली नर्सों की कार्यस्थलों पर होने वाली हिंसा को रोकने की भी मांग है। 
    
पिछले लम्बे समय से न्यूयार्क नर्सेज एसोसिएशन अस्पतालों के मालिक के साथ वार्ता कर रही थी लेकिन कोई हल न निकल पाने के कारण अंततः नर्सों को हड़ताल पर जाने को मजबूर होना पड़ा। और अस्पतालों के प्रबंधकों ने नर्सों को डराने के लिए हड़ताल से कुछ घंटे पहले तीन नर्सों को काम से निकाल दिया जो अपनी मांगों को मुखर तरीके से उठा रही थी। इसके अलावा उन 14 नर्सों को भी काम से निकाल दिया जो कार्यस्थलों पर होने वाली हिंसा का मुद्दा उठा रही थीं। 
    
इस हड़ताल का एक मुद्दा वेतन बढ़ोत्तरी भी है। हड़ताली नर्सें अपने वेतन में 5 प्रतिशत सालाना की वृद्धि चाहती हैं। इसके साथ ही पेंशन भी एक अन्य मांग है। 
    
अगर अस्पतालों के मुनाफे की बात की जाये तो 2024 में माउंट सिनाई का कुल मुनाफा 1140 लाख डालर, माउंटफियोरे का मुनाफा 2880 लाख डालर और न्यूयार्क प्रेसबाइटन का मुनाफा 5470 लाख डालर रहा है। ये अस्पताल अपने खर्च कम करने के लिए कम वेतन और अस्पतालों में कम स्टाफ रखना, स्टाफ के सामाजिक कल्याण के खर्च को कम करना आदि सभी तरीके अपनाते हैं। मुनाफा ही इनका मूलमंत्र है।
    
नर्सों की इस हड़ताल की पिकेटिंग में न्यूयार्क शहर के मेयर ममदानी भी पहुंचे हैं। ममदानी अभी हाल ही में न्यूयार्क के मेयर बने हैं और समाजवादी होने का एक टैग इनके ऊपर लगा है। अपने चुनावों के दौरान गरीबों की बातें ये करते रहे हैं। अब यह देखना है कि इनका समाजवादी होने का टैग इसी हड़ताल में उतरता है या उसमें समय लगेगा।
 

आलेख

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?

/west-asia-ke-sankat-ka-vaishawik-prabhaav

अमेरिकी साम्राज्यवादी अब ऐसी स्थिति में नहीं रह गये हैं कि वे नाटो देशों को सीधे आदेश जारी करें। इसे ब्रिक्स, शंघाई सहकार संगठन जैसे क्षेत्रीय गठबंधनों का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे गठबंधन अमेरिकी वर्चस्व वाली दुनिया को एक हद तक चुनौती दे रहे हैं। 

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।