जार्ज सोरोस और संघ-भाजपा

/joerge-soros-or-sangh-bhajpa

बीते दिनों भारत की राजनीति में अमेरिकी उद्योगपति जार्ज सोरोस का नाम खूब उछाला गया। संघ-भाजपा ने इस उद्योगपति पर आरोप लगाया कि उसके द्वारा दिये फंड से भारत को अस्थिर करने, मोदी सरकार को बदनाम करने के अभियान संचालित हो रहे हैं और इस अभियान में भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी हिस्सेदार बनी हुयी है। यहां तक कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय तक को इस अभियान में शामिल बता दिया गया। 
    
दरअसल बीते कुछ वर्षों में भारत में मुसलमानों पर राज्य के द्वारा बढ़ते हमले, भारत सरकार द्वारा बड़े पूंजीपतियों के पक्ष में खुलेआम काम करने, भारत में जनवादी स्पेस के घटते जाने से हर कोई परिचित है। दुनिया भर की तमाम पत्र-पत्रिकायें इस सम्बन्ध में लेख प्रकाशित करती रही हैं। सोरोस के ओपन सोसाइटी फाउण्डेशन से अनुदान पाने वाली एक परियोजना ने भी इस प्रकार के तथ्य उजागर किये थे। खुद सोरोस ने भी अडाणी प्रकरण पर कुछ टिप्पणियां की थीं। दुनिया के तमाम देशों पर ये शोध संस्थान-पत्रिकायें टिप्पणी करती रहती हैं। 
    
पर संघ-भाजपा ने सोरोस को भारत विरोधी चेहरे के बतौर क्यों चुना? दरअसल फासीवादी संघ-भाजपा फासीवादी प्रचार के हिटलरी तरीके की अनुयायी हैं। गोयबल्स की तरह ये एक झूठ को तब तक दोहराने के पक्षधर हैं जब तक वह लोगों को सच न लगने लगे। मोदी काल में भारत के अनूठे विकास के सम्बन्ध में इनके द्वारा फैलाये झूठों से हर कोई परिचित है। यही हाल लव जिहाद से जुड़े इनके लगातार प्रचारित झूठ का भी है। मोदी की विदेश यात्राओं, मोदी के दुनिया को नेतृत्व देने आदि आदि मामलों में इनके झूठ खत्म होने का नाम नहीं लेते। इन झूठों से मोदी की ‘राष्ट्रवादी नायक’ की छवि गढ़ने में इनकी मशीनरी लगातार लगी रही है। 
    
बीते कुछ माह में ‘राष्ट्र नायक’ की इस छवि को कुछ चोट पहुंची। पहले अडाणी प्रकरण फिर आम चुनाव में भाजपा के कमजोर प्रदर्शन ने इस ‘नायक’ के जादू के खिसकने को दिखाया। ऐसे में संघी एक नये झूठ के साथ मैदान में आ गये। इस झूठ के लिए एक बड़ा खलनायक तलाशा गया जो कि जार्ज सोरोस सरीखा अरबपति था। इस अरबपति को इसलिए चुना गया ताकि इस पर हमला बोल अपने ‘नायक’ को स्थापित किया जा सके। यह धारणा प्रचारित करने की कोशिश की गयी कि इतना बड़ा आदमी अगर भारत और मोदी के खिलाफ सक्रिय है तो जरूर मोदी में कोई कायदे की बात होगी। लगे हाथ अमेरिकी विदेश मंत्रालय पर भी कुछ आरोप जड़ दिये गये। 
    
सोरोस को खलनायक बनाने के बहाने संघ-भाजपा को दूसरा लाभ आक्रामक तेवर लिए हुए कांग्रेस पर लगाम लगाने के तौर पर भी मिला। कांग्रेस के सारे प्रचार को सोरोस का एजेण्डा घोषित कर उसको भारत विरोधी कहा जा सकता था। इस तरह कांग्रेस के संविधान बदलने से लेकर जाति जनगणना के हल्ले की हवा निकाली जा सकती थी। 
    
सोरोस प्रकरण से धूर्त संघी फासीवादी ताकतों ने दिखा दिया कि धूर्तता-मक्कारी में भारत की राजनीति में कोई उनकी टक्कर का नहीं है। कि गोयबल्स के आधुनिक अनुयायी नयी तकनीक के आज के जमाने में अपने हर कुकर्म को जन कल्याण का काम घोषित कर सकते हैं। कि वे अडाणी की चाकरी करते हुए जनवाद को कुचलते हुए, फर्जी साम्प्रदायिक मुद्दे उछालते हुए, शिक्षा-इलाज महंगा करते हुए यानी हर जनविरोधी करतूत करते हुए जनता को बेवकूफ बना ‘जननायक’ बने रह सकते हैं। 
    
जनता को बेवकूफ मानने वाले हिटलर के ये चेले भूल जाते हैं कि हिटलर को उसके अंजाम तक मेहनतकश जनता ने ही पहुंचाया था और इनका अंजाम भी हिटलर से जुदा नहीं होगा। 

आलेख

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?

/west-asia-ke-sankat-ka-vaishawik-prabhaav

अमेरिकी साम्राज्यवादी अब ऐसी स्थिति में नहीं रह गये हैं कि वे नाटो देशों को सीधे आदेश जारी करें। इसे ब्रिक्स, शंघाई सहकार संगठन जैसे क्षेत्रीय गठबंधनों का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे गठबंधन अमेरिकी वर्चस्व वाली दुनिया को एक हद तक चुनौती दे रहे हैं। 

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।